अंबानी लेडीज अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा ट्रेंड करती हुई नजर आती हैं। इस बात से हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। बदलते दौर में आजकल एक जैसे डिजाइन और प्रिंट के कपड़े पहनना हम सभी पसंद करते हैं। ऐसे में मां नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान अपनी बेटी ईशा अंबानी की तरह एक जैसे दिखने वाले लहंगे को स्टाइल किया है।
दोनों मां-बेटी क्लासी और एलिगेंट स्टाइलिंग करना पसंद करती हैं। वहीं यह दोनों ही किसी भी फैशन आइकॉन से कम नहीं है। तो आइये देखते हैं नीता अंबानी और ईशा अंबानी में किसका लुक आया फैंस को ज्यादा पसंद। साथ ही,जानेंगे दोनों के लुक्स की खासियत के बारे में-
नीता अंबानी का लहंगा लुक
नीता अंबानी का यह खूबसूरत लहंगा लुक डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है। इस स्टाइलिश और हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ में नीता अंबानी हैवी पर्ल चोकर को स्टाइल किया है। संगीत लुक के लिए नीता का यह लुक बेस्ट है। वहीं ओपन हेयर स्टाइल के साथ यह माथापट्टी लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें:Fashion Face Off: मां नीता अंबानी की तरह बेटी ईशा अंबानी ने भी पहनीं बांधनी साड़ी, किसका लुक आया फैंस को पसंद
ईशा अंबानी का लहंगा लुक
View this post on Instagram
संगीत लुक के लिए ईशा ने अपनी मां की तरह फाल्गुनी शें पीकॉक का डिजाइन किया हुआ ऑम्ब्रे शेड ऑरेंज कलर लहंगे को स्टाइल किया है। ओपन हेयर स्टाइल और स्टाइलिश ग्रीन कलर ज्वेलरी को स्टाइल कर ईशा ने अपने लुक में चार चांद लगाये हैं।
View this post on Instagram
जहां दोनों मां और बेटी के लहंगे क डिजाइन एक जैसा है। वहीं इन दोनों के लहंगों के रंग एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। नीता अंबानी ने पिंक कलर के लहंगे को स्टाइल किया है। दूसरी तरफ ईशा अंबानी ने ऑरेंज कलर के शेड वाले लहंगे को पहना हुआ है।
दोनों ने स्टाइलिंग अलग एक दूसरे से बिल्कुल अलग की है। नीता अंबानी ने हैवी स्टेटमेंट चोकर और माथापट्टी को स्टाइल किया है। वहीं दूसरी तरफ ईशा अंबानी ने ग्रीन कलर की एमराल्ड स्टोन ज्वेलरी वाले नेकलेस को गले में पहना हुआ है।
अगर आपको नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों