अंबानी लेडीज का फैशन गेम सबसे स्टाइलिश रहा है। इस बात से हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वहीं बदलते दौर में आजकल एक जैसे डिजाइन और प्रिंट के कपड़े पहनना हम सभी पसंद करते हैं। ऐसे में मां नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े मामेरू सेरेमनी के लिए अपनी बेटी ईशा अंबानी की तरह बांधनी डिजाइन की साड़ी को स्टाइल किया है।
दोनों मां-बेटी किसी भी फैशन आइकॉन से कम नहीं है। तो आइये देखते हैं नीता अंबानी और ईशा अंबानी में किसका लुक आया फैंस को ज्यादा पसंद। साथ ही,जानेंगे दोनों के लुक्स की खासियत के बारे में-
ईशा अंबानी का बांधनी साड़ी लुक
मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा ने बेहद खूबसूरत थ्रेड और कट दाना वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। एवरग्रीन पसंद की जाने वाली गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क साड़ी को रॉयल और मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल में इसे बनाया गया है। बता दें कि इसी तरह तरह की बांधनी साड़ी को ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी ने भी मामेरू सेरेमनी में पहना है।
स्टाइलिंग की बात करें तो ग्रीन कलर की हैवी डिजाइनर ज्वेलरी को स्टाइल किया है। लुक को कम्प्लीट करने के लिए कमर पर कस्टमाइज बेल्ट को स्टाइल किया गया है। देखने में हैवी लुक ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें:Nita Ambani Fashion: छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में नीता अंबानी के लुक्स हैं बेहद कमाल, देखें तस्वीरें
नीता अंबानी का बांधनी साड़ी लुक
मामेरू रस्म के दौरान नीता अंबानी ने खूबसूरत गुलाबी लाल रंग की लहंगा स्टाइल साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। वहीं साड़ी पर बांधनी वर्क किया गया है। देखने में बांधनी बेहद सिंपल डिजाइन है, लेकिन एवरग्रीन फैशन में रहता है और नीता अंबानी ने इसे बेहद ग्रेस के साथ कैरी भी किया है।
बांधनी के साथ में साड़ी में गोल्डन कलर से भी कारीगरी की गई है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो हरे रंग की हैवी ज्वेलरी के साथ लुक में जाम डालने का काम किया गया है। मेकअप के लिए सटल लुक और बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल नीता अंबानी के लुक को मॉडर्न टच देता हुआ नजर आ रहा है।
अगर आपको नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों