मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को आपने कई बार रेड कलर की आउटफिट में जरुर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि नीता अंबानी ज्यादातर लाल रंग में तभी नज़र आती हैं जब वो किसी पूजा में हिस्सा ले रही हों। इस साल में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी की पूजा हुई। जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर संजय दत्त और मान्यता दत्त, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, रेखा, करीना कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स आए। इसके अलावा क्रिकेटर्स की बात करें को सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। नीता अंबानी ने सबके साथ फोटो भी क्लिक करवायी लेकिन जिस बात पर हमारी नज़र गयी अब हम आपके साथ वो शेयर कर रहे हैं।
नीता अंबानी ने मैरुन कलर का डिज़ाइनर लहंगा इस साल गणेश पूजा के समय पहना था। हर साल गणपति का स्वागत अंबानी हाउस में घूमधाम से होता है।अब ये तो सब जानते हैं कि लाल रंग शुभ होता है। अंबानी परिवार पूजा-पाठ में बेहद यकीन करता है इसलिए वो किसी भी पूजा के समय कौन से रंग के कपड़े पहने जाएं ये भी ध्यान में रखकर ही अपने कपड़े डिज़ाइन करवाते हैं।
अगर आपको याद हो तो नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की सगाई के शुभ मौके पर भी लाल लहंगा ही पहना था। घर में कोई भी शुभ मौका हो या किसी भी तरह की पूजा हो या वो किसी मंदिर में पूजा करने जा रही हों वो ज्यादातर सिर्फ लाल रंग ही पहने नज़र आती हैं।
नीता अंबानी की ये तस्वीर साल 2017 की है जब उनके घर पर गणेश चतुर्थी की पूजा का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भी नीता अंबानी ने खूबसूरत लाल रंग की बांधनी की गुजराती साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्ले को भी नीता अंबानी ने गुजराती स्टाइल में भी सेट किया था। नीता अंबानी लाल रंग में खूबसूरत दिखती हैं लेकिन ये लाल रंग उन पर आप किसी भी शुभ मौके पर जरुर देख पाएंगी।
नीता अंबानी की बप्पा पर बड़ी आस्था है यही वजह है कि जब उनके बेटे आकाश अंबानी का रिश्ता श्लोका मेहता से पक्का हुआ था तब नीता अंबानी अपने और श्लोका के परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकेने पहुंची थी। इस शुभ मौके पर भी नीता अंबानी ने लाल रंग का सूट पहना था जिसे साथ उन्होंने पटोला सिल्क का दुपट्टा ओढ़ा था। पूजा का मौका हो तो नीता अंबानी लाल रंग ही पहनना पसंद करती हैं।
नीता अंबानी को ट्रेडिशनल कपड़ो और गहनों में तैयार होकर पूजा में जाना पसंद हैं। देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जब अपनी सासू मां कोकिलाबेन के साथ भी एक पूजा समारोह में पहुचीं थी तब उन्होंने लहरिया प्रिंट की लाल रंग की साड़ी ही पहनी थी।
नीता अंबानी अब सास बनने वाली हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी इसी साल होगी और खबरों की मानें को उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी भी इसी साल होने वाली हैं। ऐसे में नीता अंबानी अपने बच्चों की सगाई की तरह ही क्या उनकी शादी पर भी लाल रंग पहने ही दिखेंगी। अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में जब खुशियों का ये पल आएगा तो उनके लक्की कलर रेड को क्या एक बार फिर से ध्यान में रखकर ही आउटफिट डिज़ाइन किये जाएंगे अब ये देखने का इंतज़ार को सभी को रहेगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।