herzindagi
radhika new pictures images

नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के इस मेहंदी लुक से नहीं हटेंगी आपकी आंखें

आज हम आपको इस आर्टिकल में न केवल राधिका मर्चेंट की खूबसूरत तस्‍वीरें दिखाएंगे और बल्कि उनके लुक्‍स से आप क्‍या स्‍टाइल टिप्‍स ले सकती हैं यह भी बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2023-01-23, 10:28 IST

सोशल मीडिया पर इस वक्‍त नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू यानि राधिका मर्चेंट का एथनिक लुक काफी वायरल हो रहा है। यह फोटो उनके मेहंदी फंक्‍शन की है। इन फोटोज मेंं राधिका होने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

आज हम आपको न केवल राधिका मर्चेंट की खूबसूरत तस्‍वीरें दिखाएंगे और बल्कि उनके लुक्‍स से आप क्‍या स्‍टाइल टिप्‍स ले सकती हैं यह भी बताएंगे।

radhika new pics

राधिका मर्चेंट का लहंगा

राधिका ने मेहंदी फंक्‍शन में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। राधिका के लहंगे पर मल्‍टी थ्रेड वर्क किया गया है और साथ में मैचिंग चोली पहनी है। इतना ही नहीं, राधिका के दुपट्टे पर भी मैचिंग एम्‍ब्रॉयडरी का बॉर्डर नजर आ रहा है, जो लहंगे लुक को बेहतरीन बना रहा है।

इस तरह का लहंगा आप भी अपने लिए डिजाइन करा सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि एम्‍ब्रॉयडरी की वजह से लहंगे का लुक बेहद हैवी लग रहा है, मगर वास्‍तव में यह लाइट वेट है। इसे कैरी करना आसान है। आपको बाजार में इस तरह के लहंगे बहुत मिल जाएंगे और आप इन्‍हें किसी डिजाइनर से भी बनवा सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries)

राधिका मर्चेंट की ज्‍वेलरी

राधिका मर्चेंट ने गले में एक चोकर हार कैरी किया हुआ है और एक लौंग नेक पीस पहना है, जो दिखने में एंटीक नजर आ रहा है। आप भी इस तरह के लहंगे के साथ हैवी और डिजाइनर चोकर सेट कैरी कर सकती हैं।

मल्‍टी कलर थ्रेड वर्क लहंगे के साथ आप ग्रीन एमरल्‍ड सेट भी कैरी कर सकती हैं और एंटीक ज्‍वेलरी भी पहन सकती हैं।

राधिका मर्चेंट का हेयर स्‍टाइल

राधिका ने अपने इस एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए लूज ब्रेड बनाई है और उसे फ्रंट में शोल्‍डर पर रखा है। इसके साथ ही उन्‍होंने हेयर एक्‍सेसरीज भी कैरी की है, जो उनके लुक की शोभा बढ़ा रही है।

वैस आप अगर ब्रेड या फिश टेल जैसी हेयरस्‍टाइल नहीं रखना चाहती हैं, तो आपको लो बन बना लेना चाहिए। इसके साथ आप गजरा लगा कर बालों को और अच्‍छा लुक दे सकती हैं।

इसके साथ ही, राधिका ने आंखों को बोल्‍ड लुक दिया और मेकअप को सटल रखा है। अगर आपको गर्लिश लुक चाहिए तो आप भी इस तरह का मेकअप किसी वेडिंगे फंक्‍शन में कैरी कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।