वेस्टर्न आउटफिट को निया शर्मा की तरह करें वियर और दिखें स्टाइलिश

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के वेस्टर्न आउटफिट काफी ट्रेंड में रहते हैं। अगर आपको भी पसंद है अलग स्टाइल से वेस्टर्न आउटफिट को ट्राई करना तो इनके लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।

Nia sharma Western looks

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। ये अक्सर अपनी तस्वीरें और लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसकी झलक आप इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं। निया टीवी की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है जो किसी भी आउटफिट को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंस फील करती हैं और अच्छे से उन्हें वियर करके स्टाइल करती हैं।

उनके कई सारे वेस्टर्न लुक्स हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। अगर आपको भी पसंद है वेस्टर्न वियर पहनना तो निया के लुक्स को आप भी अपने हिसाब से रीक्रिएट करके स्टाइल कर सकती हैं।

क्रॉप-टॉप विद शॉर्ट्स

Crop top with shorts

लड़कियों को अक्सर क्रॉप-टॉप विद शॉर्ट्स पहनने पसंद होते हैं। इसके लिए आप निया शर्मा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इसमें एक्ट्रेस ने वाइट टी-शर्ट क्रॉप-टॉप और लाइट ब्लू डेनिम शॉर्ट्स पहने हैं जिसके साथ उन्होंने व्हाइट बूट्स को स्टाइल किया है। इसके साथ ऑरेंज कलर स्लिंग बैग को पेयर किया है। आप भी इसी तरीके के सिंपल लुक को ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश के साथ-साथ कम्फर्टेबल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कैजुअल आउटफिट्स में दिखना है स्टाइलिश तो निया शर्मा से लें ड्रेसिंग टिप्स

फ्रिल लॉन्ग ड्रेस

Frill long dresss

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें लॉन्ग ड्रेस पहनना काफी पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है तो इसके लिए आपको निया के इस लुक पर एक बार जरूर नजर डालनी चाहिए। इसमें उन्होंने रेड कलर का फ्रिल लॉन्ग ड्रेस स्टाइल किया हुआ है जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग चेन इयररिंग्स। इसके अलावा कुछ और उन्होंने साथ में पेयर नहीं किया है। आप भी इस तरीके के की ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं और अपने हिसाब से रीक्रिएट करके पहन सकती हैं। इसके लिए आप ड्रेस के साथ बेल्ट, हाथों में ब्रेसलेट और हेयर स्टाइल में मेसी बन बनाकर लुक को बिल्कुल अलग बना सकती हैं। ये लुक भी काफी अच्छा लगता है।

को-ऑर्ड सेट

Co ord set

अगर आपको सिंपल और कैजुअल लुक पसंद है तो इसके लिए आप निया शर्मा की तरह को-ऑर्ड सेट को ट्राई कर सकती हैं। आप पिंक की जगह अपनी पसंद के हिसाब से कलर को चूज कर सकती हैं। इस तरह के लुक वेकेशन के लिए सबसे अच्छे होते हैं। जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो इसके साथ कैप और स्नीकर्स को वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एथनिक लुक में दिखना है स्टनिंग, तो मानुषी छिल्लर से लें स्टाइलिंग टिप्स

निया शर्मा के ऐसे और भी कई सारे लुक्स हैं जिन्हें आप रीक्रिएट करके ट्राई कर सकती हैं। लुक्स अच्छे लगे तो हमें कमेंट करके अपना सजेशन जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP