स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नई-नई चीजों को खरीदते हैं। किसी भी लुक की स्टाइलिंग बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन के अनुसार ही करनी चाहिए। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। बदलते दौर में आजकल साड़ी से लेकर सूट लुक को काफी तरह से स्टाइल किया जाता है।
साड़ी ब्लाउज हो या सूट की नेकलाइन, इनकी नेकलाइन के लिए हम अपने कंधों के शेप को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। खासकर चौड़े कंधों के लिए नेकलाइन चुनते समय कई बार हम कंफ्यूज हो जाते हैं। तो आइए देखते हैं चौड़े कंधों के लिए नेकलाइन के नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन नेकलाइन को स्टाइलिश लुक देने के ये आसान टिप्स-
स्वीटहार्ट नेकलाइन लगभग हर तरह की बॉडी शेप या कंधे पर बेस्ट लुक देने में मदद करता है। इस तरह की नेकलाइन की चौड़ाई आप अपने हिसाब से कम चौड़ी या ज्यादा चौड़ी रख सकती हैं। इस तरह का लुक आप साड़ी ब्लाउज से लेकर सूट लुक में ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Deep Neck Blouse: ब्लाउज के बड़े गले करते हैं बार-बार परेशान तो इन टिप्स की मदद से पाएं परफेक्ट फिटिंग
मॉडर्न स्टाइल की नेकलाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह की स्लीवलेस टर्टल नेकलाइन आपके लुक में जान डालने का काम करेंगी। वहीं इस तरह की नेकलाइन के साथ में बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। देखने में यह लुक काफी क्लासी लुक देने में मदद करेगा।
चौड़े कंधों की नेकलाइन के लिए वी-शेप बेस्ट रहेगी। वहीं इस तरह की नेकलाइन को बनवाते समय आप चौड़ाई को कम से कम ही रखें। अगर आप नेकलाइन की चौड़ाई बढ़ा रही हैं तो इसे थोड़ा डीप रखना बिल्कुल भी न भूलें। देखने में इस तरह का लुक काफी स्टाइलिश नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: Boat Neck: ऑफिस से लेकर पार्टी वियर लुक के लिए बेस्ट रहेंगे बोट नेक ब्लाउज डिजाइंस
चौड़े कंधों के लिए आप स्क्वायर नेकलाइन बेस्ट लुक देने में मदद करती है। वहीं इसे आप ज्यादा चौड़ा न रखें। साथ ही, इस तरह की नेकलाइन के साथ आप स्लीवलेस डिजाइन की बाजू बनवाएं। चाहें तो नेकलाइन में आप किनारी लेस लगवा सकती हैं।
अगर आपको नेकलाइन के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: houseofblouse, myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।