
ऑफिस जाना हो या रोजाना के लिए पहनना हो, कुर्ती पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफ़लाइन मार्केट तक में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं कम दामों में बढ़िया चीजें खरीद लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।
लेटेस्ट डिजाइंस की बात करें तो नायरा कट डिजाइंस काफी चलन में है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नायरा कट कुर्ती सेट के कुछ खास डिजाइंस जो आपको केवल 500 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।

इस तरीके के चौड़े बॉर्डर वाले कुर्ती सेट आपको ऑनलाइन लगभग 300 रुपये से लेकर 450 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह का डिजाइन आपको लंबी दिखने में सहायता करेगा। लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप गोल्डन कलर की झुमकी इयररिंग्स को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Naira Cut Kurta: 500 रुपये से कम में खरीदें नायरा कुर्ता सेट के खूबसूरत डिजाइन, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

यह आप ऑफिस वियर के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का बांधनी डिजाइन कुर्ती सेट आपको मार्केट में लगभग 430 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के सिंपल कुर्ती डिजाइन के साथ पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

पार्टी वियर लुक के लिए अगर आप मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के कढ़ाई वर्क वाले नायरा कट कुर्ती सेट को पहन सकती हैं। इस तरह का कुर्ती सेट आपको मार्केट में लगभग 499 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के लुक को आप दिवाली पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

ब्लैक कलर अपने आप में ही काफी रॉयल लुक देने में सहायता करता है। इस तरह के फ्लोर लेंथ कुर्ती सेट आपको लगभग 450 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के लुक में चार चांद लगाने के लिए आप सिल्वर एंटीक ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको 500 रुपये में मिलने वाले नायरा कट सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: amazon, flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।