सोनम कपूर के cousin मोहित मारवाह की शादी के मौके पर मिलेगा fashion का double dose

सोनम कपूर के cousin की शादी की खबर ने लोगों को और ज्यादा excited कर दिया है। मोहित मारवाह की शादी को लेकर पूरा कपूर परिवार काफी excited है।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-20, 18:51 IST
Mohit marwah wedding main

बॉलीवुड में शादियों का सिल-सिला अभी भी जारी है। जी हां हम बात कर रहे हैं fashion queen सोनम कपूर के cousin मोहित मारवाह की। जिनकी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब viral हो रही है। आपको बता दें कि मोहित मारवाह अपनी long-time girlfriend अंतरा मोतीवाला के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इसके लिये पूरा कपूर परिवार UAE के the scenic Al Ras Khaimah पहुंच चुका है।

इससे पहले कपूर परिवार से सोनम कपूर की शादी की खबर आ चुकी है। सोनम कपूर अपने boyfriend आनंद आहूजा के साथ शादी करेंगीं। ठीक इससे पहले उनके cousin की शादी की खबर ने लोगों को और ज्यादा excited कर दिया है। मोहित मारवाह की शादी को लेकर पूरा कपूर परिवार काफी excited है।

बॉलीवुड की दिग्गज personalities शादी में शरीक होने के लिये पहले ही पहुंच चुकीं हैं। श्रीदेवी से लेकर, अर्जुन कपूर, Rhea Kapoor, कियारा अडवानी, मनीष मल्होत्रा भी शादी में शामिल होने के लिये यहां पहुंच चुके हैं।

Mohit marwah wedding khushi

वहीं अंतरा मोतीवाला की मेंहदी की रस्म को लेकर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में उनके outfits की photos को शेयर किया।

Read more: रोहित बाल से लेकर गौरव गुप्ता तक, Bollywood के दिग्गज डिजाइनरों की पहली पसंद हैं नेहा धूपिया

मनीष मल्होत्रा की instagram post के मुताबिक अंतरा के outfits पर खूबसूरत चिकनकारी की गई है। इसके साथ ही इन पर floral art work किया गया है। इस outfit पर soft colour इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस पोस्ट के बाद मनीष मल्होत्रा ने शाम को अंतरा के साथ अपनी एक photo भी share की।

Mohit marwah wedding

इसके बाद मनीष मल्होत्रा ने एक photo और share की, जिसमें दूल्हा-दुल्हन बेहद ही खूबसूरत दिख रहे हैं। Photo में हमारी ये जोड़ी धूप में fun करती हुई नजर आ रही है।

Mohit marwah wedding inside

बात अगर कपूर परिवार की हो तो fashion और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में मनीष मल्होत्रा के अलावा कौन इसे decode कर सकता है। इसी दौरान कियारा अडवानी को मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत brocade dress में देखा गया। वो अपने इस look में बेहद ही gorgeous नजर आ रहीं थीं।

Mohit marwah wedding inside

इसी दौरान श्रीदेवी भी अपने खूबसूरत look में नजर आ रहीं थीं। मेंहदी की रस्म को ध्यान में रखते हुऐ, श्रीदेवी ने एक white और gold combination carry किया था। मनीष मल्होत्रा का ये कुर्ता और गरारा उन पर बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।

Mohit marwah wedding inside

अपनी मां को फॉलो करते हुऐ खुशी भी अपने look में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उनका ये गुलाबी floral embellished corset उनके गुलाबी लहंगे के ऊपर एकदम stunning लग रही थी।

Mohit marwah wedding

आपको बता दें कि श्रीदेवी मनीष मल्होत्रा की एक लंबे समय से mentor हैं। जिसको लेकर मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी और उनकी बेटी के साथ अपनी selfie ले चुके हैं।

Mohit marwah wedding manish malhotra

वहीं सोनम कपूर की बहन Rhea Kapoor भी किसी से कम नहीं लग रहीं थीं। वैसे तो असल जिंदगी में रेहा एक great stylist हैं। सोनम के खूबसूरत look के पीछे उन्हीं का हांथ होता है। Red carpet के शानदार और stunning looks के पीछे भी रेहा कपूर होतीं हैं। इस मौके पर रेहा ने एक खूबसूरत short orange kaftan पहना हुआ था। उन्होने इसके साथ white sneakers पहने थे।

What? #casual #antumoh 📸 @karishma

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) onFeb 19, 2018 at 5:08am PST

इसी मौके पर हमारे अर्जुन कपूर भी अपने stunning look में नजर आ रहे थे। अर्जुन अपने cousin की शादी के मौके पर chilled mood में नजर आ रहे थे।

🖤 @arjunkapoor #antumoh💕 #weddingday #arjunkapoor

A post shared by ArjunkapoorItaly (@arjunkapoorfcitaly) onFeb 19, 2018 at 7:48am PST

इसी दौरान अर्जुन ने अपनी stage performance भी दी। अर्जुन अपने cousin की शादी के मौके पर खूब जमकर थिरके।

वहीं सोनम कपूर की अगर बात की जाये तो वो भी इस दौरान अपने gorgeous look में नजर आ रहीं थीं। एक star family से होने के नाते सोनम कपूर के लिये अपने style को maintain करना बेहद ही जरूरी हो जाता है। इस दौरान सोनम अपने coolest outfits में नजर आ रहीं थीं। मोहित की मेंहदी की रस्म पर मौहाल ग्लैमर से सराबोर नजर आ रहा था। जब मेंहदी इतनी ग्लैमर्स हो सकती है तो शादी पर ग्लैमर और ज्यादा high होने वाला है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP