herzindagi
image

Mira Kapoor Looks: मीरा कपूर से लें पार्टी में पहनने के लिए आउटफिट आइडियाज, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Mira Kapoor Looks: अगर आप भी मीरा कपूर के लुक्स को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर आप अपनी खूबसूरती में रंग भर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के इन लुक्स के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2025-04-15, 17:24 IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर अपने लुक्स को लेकर बेहद चर्चा में रहती है।  उनके वेस्टर्न आउटफिट से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट तक हर लुक्स लड़कियों को दीवाना बना देते हैं।  ऐसे में अधिकतर लड़कियां चाहती है कि वह मीरा कपूर की तरह अपने लुक को रीक्रिएट करें। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  आप मीरा कपूर के कुछ लुक्स को ट्राई कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

ब्लैक स्टड लॉन्ग ड्रेस

मीरा कपूर के आउटफिट की बात की जाएं, तो उनका यह ब्लैक स्टड लॉन्ग ड्रेस वाला लुक भी बेहद खूबसूरत है।  इसे भी आप रीक्रिएट कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।  इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।  यही नहीं आप चाहें, तो इस आउटफिट को बनवा सकती है या फिर इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

3 - 2025-04-15T164834.292

स्क्वायर नेकलाइन मिड लेंथ ड्रेस

मीरा कपूर का यह स्क्वायर नेकलाइन मिड लेंथ ड्रेस लुक भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।  आप इसे भी ट्राई कर खूबसूरत दिख सकती हैं। इस आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।  इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।  इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ें: Denim Jumpsuit: समर में अपने स्टाइल से बिखेरें जादू, पहनें डेनिम जंपसूट

2 - 2025-04-15T164835.942

फुल स्लीव ब्लेजर के साथ मिडी स्कर्ट

मीरा कपूर वैसे तो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती है, लेकिन उनका यह फुल स्लीव ब्लेजर के साथ मिडी स्कर्ट लुक भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे रीक्रिएट कर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं।  इस आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।  इसके साथ आप मेकअप, हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है।

4 - 2025-04-15T164832.602

सफेद जंपसूट

अगर आप किसी खास पार्टी में जाना चाहती है और वहां पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो आप मीरा कपूर के इस सफेद जंपसूट वाले आउटफिट को भी रीक्रिएट कर पहन सकती हैं।  इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।  इसके साथ आप एक्सेसरीज, मेकअप कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

1 - 2025-04-15T164837.536

यह भी पढ़ें: Party Outfit: सर्दियों की पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट है वेलवेट जंपसूट, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: instagram/mira.kapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।