herzindagi
met gala best looks indian celebrities isha ambani

Met Gala Looks: ईशा अंबानी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक पिछले साल इन एक्ट्रेसेस लूटी थी वाह-वाही, आप भी कर सकते हैं इनके लुक को री-क्रिएट

स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि एक्ट्रेस के लुक्स को री-क्रिएट किया जाए। इसके लिए आप इन सेलेब्रिटी लुक्स को अपनी बॉडी टाइप के अनुसार स्टाइल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-05-03, 20:43 IST

एक्ट्रेसेस के लुक्स से हम सभी काफी प्रभावित होते हैं, लेकिन इन सभी लुक्स को री-क्रिएट नहीं किया जा सकता है। वहीं मेट गाला आने वाला है और इसमें पहनें हुए आउटफिट्स देखने में काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करते हैं।

पिछले साल के लुक्स की बात करें तो आप एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को बेहद स्टाइलिश तरीके से अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकते हैं। आइये देखते हैं पिछले साल के इंडियन सेलिब्रिटीज के कुछ बेहतरीन लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन लुक्स को मॉडर्न और आकर्षक बनाने के आसान टिप्स- 

आलिया भट्ट 

alia bhatt debut met gala

पिछले साल आलिया भट्ट ने मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। पर्ल वर्क वाले इस गाउन में आलिया किसी परी से कम बिल्कुल भी नहीं लग रही थी। इस अम्ब्रेला गाउन को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।  इस गाउन में 100,000 पर्ल्स लगाये गये हैं। साथ ही, ये लुक सन 1992 में Chanel ब्रांड की सुपर मॉडल Claudia Schiffer के ब्राइडल लुक से इंस्पायर्ड है। इस खूबसूरत गाउन को आप अपनी इंगेजमेंट के लिए री-क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Met Gala 2023 : ईशा अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक ये हैं मेट गाला के बेस्ट लुक्स

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra met gala

एक्ट्रेस का हर लुक किसी भी गाला नाइट से कम नहीं होता है। वहीं पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने थाई-हाई स्लिट कट गाउन को स्टाइल किया है। रफल ग्लव्स के साथ स्टाइल किए गाउन को डिजाइनर ब्रांड वैलेंटिनो ने बनाया है। एक्ट्रेस ने लुक में जान डालने के लिए डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल किया है। आप चाहे तो साइड बन हेयर स्टाइल बनाकर लुक को कम्प्लीट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Met Gala के सबसे अजीबो-गरीब लुक्स जिसे देख फैंस बोले 'ये कैसा फैशन सेंस है?'

ईशा अंबानी

isha amabi met gala

ईशा अंबानी प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गये कस्टमाइज साड़ी स्टाइल गाउन में नजर आईं। ईशा ने Chanel ब्रांड के खुस्बुर्ट क्लच को कैरी किया है। इस साड़ी गाउन लुक को स्टेटमेंट देने के लिए डायमंड नेकपीस को पहना है। हाथों में हाथफूल के साथ लुक को आकर्षक बनाया है। बालों के लिए ईशा ने ओपन वेवी हेयर स्टाइल ही चुने हैं। साथ ही लुक को कम्प्लीट करने के लिए ईशा ने न्यूड मेकअप चुना है। ईशा के इस क्लासी लुक को आप भी साटन के फैब्रिक की मदद से आसानी से री-क्रिएट कर सकते हैं।

 

अगर आपको ये मेट गाला लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।