Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी गाउन लुक में नजर आईं ईशा अंबानी,  जानिए कितने हजार घंटे में तैयार हुई ये ड्रेस

मेट गाला इवेंट की थीम द गार्डन ऑफ टाइम रखी गई है। इसलिए लोग इसमें फ्लोरल पैटर्न वाले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। ईशा अंबानी भी कुछ इसी अंदाज में यहां नजर आईं।

met gala  isha ambani stunning floral  gown look

Met Gala Isha Ambani Look: मेट गाला 2024 का आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। दुनियाभर के कई सारे सितारे और बड़े सेलेब्स ने यहां पर आना भी शुरू कर दिया है। कल इस कार्पेट पर आलिया भट्ट नजर आईं, जिन्होंने थीम द गार्डन ऑफ टाइम को फॉलो करते हुए फ्लोरल साड़ी को स्टाइल किया। इसके बाद इस कार्पेट पर नजर आईं ईशा अंबानी। उन्होंने भी इस थीम को फॉलो करते हुए फ्लोरल साड़ी गाउन को स्टाइल किया। इस लुक में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। चलिए बताते हैं ईशा अंबानी ने किस डिजाइनर के आउटफिट को किया स्टाइल और इसमें क्या है खास।

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक (Isha Ambani Met Gala Look)

Isha Ambani met gala look

ईशा अंबानी ने इस साल मेट गाला में पहनने के लिए फ्लोरल साड़ी गाउन को कैरी किया है। इस साड़ी गाउन को राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) और अनीता श्रॉफ (Anaita Shroff Adajania)ने डिजाइन किया है। इस गाउन के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा है यह 'समय का बगीचा' है। इसलिए इसे बनाने में कई सारे लोगों की मेहनत लगी है। इसे नेचर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। साथ ही, जो थीम मेट गाला की है उसे भी काफी अच्छे से दर्शाया गया है।

इतने घंटे में तैयार हुआ ईशा अंबानी का गाउन

ईशा अंबानी के इस मेट गाला आउटफिट को तैयार करने के लिए 10,000 घंटों से ज्यादा का समय लगा है। इसमें जो एलिमेंट्स लगाएं गए हैं उसमें फरीशा, जरदोजी, नक्काशी और डबका का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इस साड़ी गाउन में फूलों, तितलियों और ड्रैगनफलीज के तैयार किया गया है। इस गाउन में आपको अलग-अलग नकाशी और मिनिएचर पेंटिंग भी देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें लॉन्ग टेल दी गई है जिससे साड़ी गाउन को नया टच दिया गया है। इस आउटफिट के जरिए भारत के राष्ट्रीय पक्षी, मयूर को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala 2024: देसी लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, इस डिजाइनर की साड़ी को किया स्टाइल

ईशा अंबानी ने लुक के साथ एड किया क्लच

Isha ambani met gala stylish look

ईशा अंबानी ने इस साड़ी गाउन लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ क्लच को स्टाइल किया है। क्लच बैग को जयपुर के कारीगर हरि नारायण मारोटिया द्वारा बनाया गया है। इसमें किसी तरह की खास एम्ब्राइडरी को नहीं दर्शाया गया है। बस इसके कलर और स्टाइल का ध्यान रखा गया है।

ईशा अंबानी की ज्वेलरी

इस लुक के साथ ईशा अंबानी ने पारंपरिक कमल के हाथ के कंगन , पीकॉक डिजाइन वाले इयररिंग्स और फ्लोरल डिजाइन वाले चोकर को स्टाइल किया है। जिसे वीरेन भगत द्वारा डिजाइन किया गया है।

इस लुक के सामने आने के बाद हर कोई ईशा अंबानी के इस आउटफिट की तारीफ करता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala: दीपिका पादुकोण ने इन स्टाइलिश लुक्स से मेट गाला में बिखेरा जलवा, आप भी कर सकते हैं री-क्रिएट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP