herzindagi
met gala  alia bhatt beautiful saree style

Met Gala 2024: देसी लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, इस डिजाइनर की साड़ी को किया स्टाइल

एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा मेगा फैशन इवेंट मेट गाला से बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं। आलिया भट्ट भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनी और देसी लुक में नजर आईं।
Editorial
Updated:- 2024-05-07, 12:05 IST

Met Gala 2024 Alia Bhatt Look: दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 6 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया। यहां पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत करनी शुरू कर दी है। इस बार इवेंट की थीम 'स्लीपिंग ब्यूटी: रीअवेकनिंग' रखी गई है। इसलिए हर को सेलेब्स थीम के हिसाब से अपने लुक को क्रिएट करके व्हाइट कार्पेट पर नजर आ रहा है। आलिया भट्ट भी इस इवेंट में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची। उन्होंने इस इवेंट के पहले दिन अपने लुक को देसी टच देते हुए। साड़ी को स्टाइल किया। चलिए जानते हैं, उनके इस देसी लुक को क्रिएट करने के लिए पहनी गई साड़ी को किस डिजाइनर ने तैयार किया।

मेट गाला में साड़ी पहनें नजर आईं आलिया भट्ट (Alia Bhatt Met Gala Saree Look)

Alia Bhatt Met Gala Saree Look

इस साल के इसे खास इवेंट के लिए आलिया भट्ट में इंडियन डिजाइनर सब्यसाची (Sabyasachi) की डिजाइन साड़ी को स्टाइल किया। इस साड़ी को पेस्टल ग्रीन और फ्लोरल प्रिंट से तैयार किया गया है। इस साड़ी में जो कढ़ाई की गई है वो भी बेहद खास है। इसी वजह से आलिया के इस लुक में चार चांद लग गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होते ही हर कोई उनकी बेहद तारीफ कर रहा है। ये साड़ी इवेंट के थीम को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसलिए यह और भी ज्यादा अच्छी लग रही है।

इस तरह तैयार की गई मेट गाला में पहनी हुई आलिया की साड़ी (Met Gala 2024 Alia Bhatt look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इस साड़ी की फोटो के साथ आलिया भट्ट ने एक कैप्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साड़ी की पूरी डिटेल को अच्छे से लोगों को बताया है। उन्होंने लिखा है, इस साड़ी को लगभग 1905 में तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए 163 कारीगरों की मेहनत है। इस साड़ी के लिए सिल्क फ्लॉस, ग्लास बीडिंग और जेमस्टोन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इस पूरी साड़ी को हाथे से कढ़ाई करके तैयार किया गया है। वहीं ब्लाउज को भी फैंसी टच देने के लिए पीछे से डीप और बो बैक ब्लाउज डिजाइन क्रिएट किया गया है और स्लीव्स को फ्लेयर्ड डिजाइन में बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala: दीपिका पादुकोण ने इन स्टाइलिश लुक्स से मेट गाला में बिखेरा जलवा, आप भी कर सकते हैं री-क्रिएट

आलिया का कंप्लीट मेट गाला लुक 

alia bhatt complete met gala look

साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया भट्ट ने बालों में मेसी बन बनाया है। इसके अलावा सिर पर माथा पट्टी को वियर किया है।। एक्ट्रेस ने अपने हाथों में डायमंड की अंगूठियां पहनी है। कानों में हैवी इयररिंग और मेकअप को सिंपल रखा है, ताकि आउटफिट अच्छे से हाइलाइट हो सके। 

आलिया भट्ट के इस मेट गाला लुक को देखकर हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। हर किसी को यह साड़ी और उनके द्वारा क्रिएट किया गया लुक काफी पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Met Gala के सबसे अजीबो-गरीब लुक्स जिसे देख फैंस बोले 'ये कैसा फैशन सेंस है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।