ट्रेडिशनल लुक की बात की जाए तो ध्यान में सबसे पहले साड़ी आती है। साड़ी में महिलाओं का लुक बेहद अट्रैक्टिव लगता है। साड़ी के साथ-साथ अगर ब्लाउज डिजाइन सुंदर हो तो और बात बन जाती है। अक्सर महिलाएं केवल फ्रंट डिजाइन को ही अहमियत देती हैं, लेकिन बैक डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए।
बैक ब्लाउज डिजाइन में आपको बेहद वैरायटी मिलेगी। खास बात है कि आप इसे अपनी पसंद अनुसार कैसे भी सिलवा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए इसके लाजवाब डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें देख हर कोई आपकी पसंद की तारीफ जरूर करेगा।
बैक वी-नेक ब्लाउज डिजाइन (Back V-Neck Blouse Design)
फ्रंट के साथ-साथ बैक में भी रिवर्स वी-नेक का डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहा है। इस तरह के ब्लाउज को पहन आप बेहद सिंजलिंग लगेंगी। ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए लटकन लगवाएं। नीचे की तरफ पट्टी के बजाय आप केवल एक डोर भी अटैच करवा सकती हैं। इससे ब्लाउज बेहद अट्रैक्टिव लगेगा।
रिवर्स वी-नेक ब्लाउज के साथ हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें। बाल खुले न रखें। बन या ब्रेड बनाएं।
क्रिस-क्रॉस बैक ब्लाउज डिजाइन (Criss-Cross Back Blouse Design)
यह ब्लाउज डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लग रहा है। इसमें बैक पर डोरी से क्रिस-क्रॉस बनाया गया है। आप इस तरह के ब्लाउज को डिजाइनर साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। डोरी पर छोटे से लटकन भी लगवाएं। लहंगे के साथ यह ब्लाउज खूब खिलेगा। आप किसी नाइट पार्टी में यह लुक कैरी कर सकती हैं।
बो ब्लाउज डिजाइन (Bow Back Blouse Design)
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें सिंपल ब्लाउज पसंद है तो आपको बो डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको केवल ब्लाउज के एंड पर बो बनाना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि बो का आकार बड़ा हो, अन्यथा यह खिलकर नहीं आएगा। आप चाहें तो बो में कुछ कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। सिंपल ब्लाउज पर यह डिजाइन ज्यादा अच्छा लगता है। इसलिए कोशिश करें कि प्लेन ब्लाउज ही सिलवाएं। (हैवी ब्लाउज डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:साड़ी के साथ बैक ब्लाउज के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत
हाफ फ्लावर बैक ब्लाउज डिजाइन (Half Flower Back Blouse Design)
ब्लाउज डिजाइन में फ्लावर काफी पसंद किया जाता है, लेकिन आज हम आपके लिए इसमें एक ट्विस्ट लेकर आए हैं। इस ब्लाउज डिजाइन में हाफ में स्ट्रैप लगाई गई है। ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए बीच में स्टोन लगाया गया है। आप किसी शादी या पार्टी के लिए इस डिजाइन का ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप ब्लाउज सिलवा रही हैं तो फिटिंग पर ध्यान दें। अगर फिटिंग सही नहीं होगी तो डिजाइन उभरकर नहीं आएगा।
- कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं। यानी साड़ी से डिफरेंट कलर का ब्लाउज सिलवाएं।
- लटकन जरूर लगवाएं। इससे ब्लाउज सुंदर लगता है, लेकिन ब्लाउज के डिजाइन के हिसाब से ही लटकन चुनें।
- ब्लाउज के डिजाइन के अनुसार आपको हेयर स्टाइल चुनना चाहिए। डीप बैक वी-नेक के साथ ओपन हेयर अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए आपको ऐसा हेयर स्टाइल बनाना चाहिए, जिसमें बाल बंधें हों।
- फंक्शन के हिसाब से भी ब्लाउज का डिजाइन चुनना चाहिए। अगर आप किसी पूजा में जा रही हैं तो सिंपल ब्लाउज सही रहेगा।
- परफेक्ट लुक के लिए मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों