खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर नए फैशन ट्रेंड पर नजर रखते हैं, ताकि कुछ नया स्टाइल करें और खूबसूरत लगे। ऐसे ही हम एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम पर भी नजर रखते हैं, ताकि उनके स्टाइल किए हुए आउटफिट को हम भी वियर करके लुक को परफेक्ट बना सके। अगर आपको भी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की तरह खूबसूरत दिखना है, तो इसके लिए आप इनके ट्रेडिशनल आउटफिट्स को देख सकती हैं। इसमें आप भी इनकी तरह से खूबसूरत नजर आएंगी।
मानुषी छिल्लर का लहंगा लुक
View this post on Instagram
अगर आप मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए इनके इस ऑरेंज लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा उन्होंने अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी में स्टाइल किया था। जिसमें वो सबसे अलग और खूबसूरत लग रही थी। इस लहंगे को ओसा बाय आदर्श ने डिजाइन किया है। इसमें सबसे ज्यादा गोटा पट्टी वर्क और मिरर वर्क डिजाइन का ध्यान रख गया है। इसकी वजह से लहंगा हैवी नजर आ रहा है। इसके साथ नेट की चुन्नी दी गई है, जो पहनने के बाद अच्छी लग रही है। आप भी मिरर वर्क लहंगे को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इनके लहंगे जैसे डिजाइन को वियर कर पाएंगी।
मानुषी छिल्लर का सिल्क साड़ी लुक
View this post on Instagram
अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप मानुषी छिल्लर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी को टिश्यू सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। जिसमें गोल्डन वर्क एम्ब्राइडरी वर्क का खास ध्यान रखा गया है। साड़ी सिंपल और एलीगेंट लग रही है। इसे पहनने के बाद आप का लुक भी इनकी तरह खूबसूरत दिखाई देगा। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। इससे साड़ी और भी खूबसूरत लग रही है। आप भी इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। टिश्यू सिल्क साड़ी आपको मार्केट में 1,000 से लेकर 3,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: आपका दिल चुरा लेंगे मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के ये लहंगा लुक्स
मानुषी छिल्लर का फ्रिल साड़ी लुक
View this post on Instagram
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप इसकी तरह से ब्रालेट ब्लाउज के साथ फ्रिल साड़ी को वियर कर सकती हैं। रेड कलर इनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। आप इसकी जगह पर कोई और शेड भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको रेडीमेड साड़ी पहनने में टाइम भी कम लगेगा। इस तरह की साड़ी मार्केट में आपको 500 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी।
मिस वर्ल्ड की तरह आप खूबसूरत तभी नजर आएंगी। जब आप इनके जैसे कपड़ों को स्टाइल करेंगी। साथ ही, आप नए फैशन ट्रेंड को फॉलो कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे अम्ब्रेला सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों