herzindagi
malaika arora maldives holiday main

मलाइका की मालदीव में दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की ये दिलकश तस्वीरें देखिए

19 अप्रैल को शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी दोस्तों के साथ हॉलीडे मनाने मालदीव पहुंचीं। माना जा रहा है कि अर्जुन से शादी से पहले वह दोस्तों के साथ कर रही हैं बैचरलेट पार्टी। 
Editorial
Updated:- 2019-03-30, 17:43 IST

मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से अर्जुन कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दोनों के डेटिंग, पार्टी और नाइट आउट्स को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि यह कपल जल्द ही शादी कर लेगा। खासतौर पर जब मलाइका और अर्जुन की साथ में मुंबई में फ्लैट खरीदने की खबरें आईं तो इस चर्चा ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया था।

इन दिनों यह भी खबर है कि यह जोड़ा 19 अप्रैल को शादी करने जा रहा है। और इसी बीच मलाइका अरोड़ा की मालदीव में हॉलीडे मनाने की दिलकश तस्वीरें सामने आई हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

When time stands still #exhale @niyamamaldives #niyama #niyamamaldives

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) onMar 28, 2019 at 4:07am PDT

मलाइका ने ये तस्वीरें मालदीव के नियामा प्राइवेट आइलैंड्स से शेयर की हैं और उनकी इन तस्वीरों पर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कमेंट भी किया है। मलाइका ने बीच के किनारे की तस्वीर के साथ लिखा है, 'जब वक्त ठहर जाता है।' इस पर अर्जुन कपूर ने सिर्फ 'Hmm' लिखा है, लेकिन यह जाहिर करता है कि अर्जुन कपूर मलाइका की चॉइसेस में दिलचस्पी लेते हैं।

इसे जरूर पढ़ेंमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की डेट हुई पक्की, इस दिन करेंगे शादी!  

malaika arora maldives h bachelorrate party inside

मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में पूरी तरह से रिलैक्स करती हुई और दिलकश एंबियंस का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि अपनी चर्च वेडिंग से पहले मलाइका मालदीव में बैचलरेट पार्टी कर रही हैं। 

malaika arora maldives holiday before marriage with arjun kapoor inside

इस बीच हॉलीडे के लिए मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक और रेड कलर वाली बिकिनी पहनी थी और उस पर व्हाइट शियर केप जैकेट डाला था। इस लुक में मलाइका पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। 

malaika arora in multicoloured bikini inside  

मलाइका अरोड़ा 45 साल की उम्र में भी काफी अट्रैक्टिव दिखती हैं। अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए मलाइका ने एक मल्टी कलर्ड हाल्टर नेक बिकिनी पहनी थी। इस चुलबुले अंदाज में मलाइका को देखकर लगता है जैसे उम्र बढ़ना महज एक सोच है और हम तब तक जवां रहते हैं, जब तक हम जिंदादिली महसूस करते हैं।

 

मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से डाइवोर्स ले लिया था। उनके इस निर्णय को उनके बेटे अरहान ने भी सपोर्ट किया था। हालांकि इसे लेकर सलमान खान की नाराजगी सामने आई थी, क्योंकि अर्जुन कपूर कभी अर्पिता खान को डेट कर रहे थे और मलाइका भी उनकी भाभी थीं। सलमान ने इसी बात को लेकर बोनी कपूर से भी नाता तोड़ लिया था, उनकी फिल्मों में काम करने से भी इनकार कर दिया था, लेकिन इश्क किसी के रोके भला कहां रुका है। मलाइका और अर्जुन इस बात से बेअसर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हमें इंतजार है उस दिन का जब मलाइका अर्जुन के साथ सात फेरे ले लें।

Image Courtesy: Instagram (@malaikaaroraofficial)    

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।