माधुरी दीक्षित की मूवी हो या कोई लुक जब वो सोशल मीडिया पर डल जाता है तो कुछ ही समय में वायरल हो जाता है। हर दिन के लिए वो कुछ नया स्टाइल किए नजर आती हैं। आजकल उनके लहंगा लुक काफी वायरल हो रहे हैं। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी किसी खास फंक्शन के लिए इस तरह के लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप माधुरी दीक्षित की तरह सुंदर नजर आएंगी।
View this post on Instagram
अगर आप किसी डे फंक्शन में जा रही हैं और कुछ हल्के फैब्रिक और डिजाइन का लहंगा वियर करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें फ्लोरल, पोलका डॉट और ज्योमेट्रिकल पैटर्न से लहंगे को डिजाइन किया गया है। इसकी चुन्नी को भी सेम वैसे ही बनाया गया है। कलर की बात करें तो इसमें पर्पल, ऑरेंज और व्हाइट कलर को अच्छे से हाइलाइट किया गया है। इससे लहंगा और ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा है। इस लहंगे को फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया (Falguni Shane Peacock India) ब्रांड ने तैयार किया है। आप चाहें तो कपड़ा लेकर अपने लिए लहंगा तैयार कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह का कपड़ा आपको 200 से 250 रुपये मीटर मिल जाएगा।
View this post on Instagram
अगर आप नाइट फंक्शन के लिए लहंगा को कुछ यूनिक तरीके से वियर करना चाहती हैं, तो माधुरी दीक्षित के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने रेड कलर का रफल स्टाइल लहंगा को वियर किया है, जिसमें वो काफी सुंदर नजर आ रही हैं। इसके साथ दुपट्टा लेने की बजाए उन्होंने लॉन्ग कैप को स्टाइल किया है। इसे मृणालिनी राव (Mrunalini Rao) ने डिजाइन किया है। आप भी फैब्रिक खरीदकर इस तरह के लहंगे को क्रिएट कराकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको दुपट्टा पिन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट से चाहें तो रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Designer Lehenga : वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर लहंगे
View this post on Instagram
अगर आपको डार्क कलर के लहंगे पहनना पसंद है तो आप माधुरी दीक्षित के इस लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लू और गोल्डन वर्क लहंगे को स्टाइल किया है। इसमें अच्छी हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है। दुपट्टा भी हैवी वर्क के साथ डिजाइन किया गया है। आप भी इस तरह के हैवी वर्क लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। साथ में मिनिमल ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
इस बार फंक्शन में जाने के लिए माधुरी दीक्षित के इन लहंगा लुक को ट्राई करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Madhuri Dixit Looks: 50 की उम्र में दिखेंगी खूबसूरत, जब रीक्रिएट करेंगी माधुरी दीक्षित के ये लुक्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।