शादी में जाना हम सभी को पसंद होता है। जब भी कहीं से इंविटेशन आता है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ये चीज आती है कि क्या पहना जाए। किस तरह की साड़ी को वियर किया जाए ताकि सबसे अलग और खूबसूरत लगे। इस बार आप लखनवी साड़ी को वियर करें। आजकल इस तरह के साड़ी डिजाइन काफी ट्रेंड में है, जिन्हें वियर करके आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन और कलर को आप शादी में वियर कर सकती हैं।
रेड कलर चिकनकारी साड़ी (Chikankari Saree Designs For Women)
शादी के लिए रेड कलर काफी अच्छा होता है। इसलिए आप इस कलर की साड़ी को शादी में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरी साड़ी पर चिकनकारी वर्क मिलेगा। जिसे अलग-अलग थ्रेड कलर से किया गया है। इससे ये साड़ी हैवी लगती है और पहनने के बाद एक रॉयल लुक क्रिएट करती है। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है तो आप इसे वियर कर सकती हैं। कलर ऑप्शन को आप अपने हिसाब से चेंज कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1000 से 3000 रुपये में मिलेगी।
HZ Tips: इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं और हेयर स्टाइल को सिंपल रख सकती हैं।
ग्रीन कलर लखनवी फ्रील साड़ी (Lucknowi Frill Saree)
फ्रील साड़ी का फैशन दोबारा से आ गया है। हर किसी को इस तरह की साड़ी पहनना पसंद है। इस बार साड़ी में आप ग्रीन कलर लखनवी चिकनकारी साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पल्ले और नीचे की प्लीट्स पर डिजाइन मिलेगा। जिसे आप चाहे तो स्कर्ट स्टाइल में वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी मार्केट में आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगी। (साड़ी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी
ब्लू कलर लखनवी साड़ी (Lucknowi Saree)
अगर आपको कुछ हैवी वर्क में साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप ब्लू कलर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको दोनों कलर के कॉन्ट्रास्ट कलर मिल जाएंगे। जिसे आप शादी में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पल्ले के साथ-साथ पूरी साड़ी में डिजाइन मिलेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 2000 से 2500 रुपये में मिल जाएगी। (दुल्हन के लिए साड़ी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें
इन साड़ी डिजाइन को आप शादी में वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा, साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों