herzindagi
image

ऐसा बनवाएं निकाह का लहंगा की आप पर अटक जाएंगी सबकी निगाहें

शादी वाले दिन दुल्हन का सबसे बड़ा सपना होता है कि वो सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें। ऐसे में वह अपने आउटफिट के बारे में पहले सोचती हैं। आप अपने निकाह में ये खूबसूरत लहंगा पहन सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 21:15 IST

हर लड़की अपनी शादी का लंबे समय तक इंतेजार करती हैं। कुछ समय बाद जब शादी का वो खास दिन आ जाता है, तब हर दुल्हन दुनिया की सबसे सुन्दर लड़की बनना चाहती है। ऐसे में वे अपने ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक सब कुछ परफेक्ट पसंद करती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनना चाहती हैं, तो शॉपिंग से पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़े। आज हम आपको मैडोना सेबेस्टियन के ऐसे ऑउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे देख आपका भी मन करेगा की आप अपने निकाह में इस लहंगे को जरूर पहने।

दिखें राजकुमारी की तरह

lehnga (2)

अगर आप अपने निकाह वाले दिन राजकुमारी की तरह दिखना चाहती हैं और अपने निकाह को यादगार बनाना चाहती हैं, तो मैडोना सेबेस्टियन का ये लहंगा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लहंगे को पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। बता दें कि इस लहंगे को विंटेज ब्लॉसम ब्राइडल्स ने डिजाइन किया है। मैडोना के इस क्रीमी ब्राइडल लहंगे ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ऐसे में आप भी इस लहंगे को डिजाइन कर मेहमानों के बिच अपना जलवा बिखेर सकती हैं। ये आउटफिट आपके निकाह लुक के लिए एक दम परफेक्ट साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सिंपल लहंगा लुक को इन टिप्स की मदद से बनाएं स्टाइलिश, लुक नजर आएगा अट्रैक्टिव

चोकर ब्राइडल सेट

क्रीम कढ़ाई वाला सेक्विन्ड सेमी-स्टिच्ड ब्राइडल लेहेंगा चोली के साथ फैंसी ब्लाउज आपके लुक को शानदार बनाने में मदद करेगा। आप इस लहंगे के साथ मैजेंटा कलर गोल्ड प्लेटेड दुल्हन चोकर ब्राइडल सेट कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप मांग टीका, अंगुठी और गोल्डन कड़े भी पहन सकती हैं। आप इस लहंगे के साथ लाल बॉर्डर और सुनहरे रंग के धागे के साथ बना दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को आप टेलर की मदद से बनवा सकती हैं या फिर आप इसे आर्डर देकर किसी बड़ी दूकान से खरीद भी सकती हैं। यही नहीं इस तरह का लेहंगा आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जायेगा।

डिजाइन करें ब्लाउज

nikaah dress

बात करें ब्लाउज की तो गोल्डन सुनहरे मोतियों के साथ बना ये कोहनी तक की आस्तीन वाला डिजाइनर ब्लाउज भी आप मार्किट से खरीद सकती है या फिर इसे बनवा सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप मेकअप कर बन बना कर बालों में गजरा लगा सकती हैं या फिर कोई खूबसूरत हेयर स्टाइल भी कर सकती हैं। आप इसे पहनकर अपने निकाह की शान बढ़ा सकती हैं। इस लहंगे में आपको देखकर आपके शोहर भी आपको निहरते ही रह जाएंगे, ये लहंगा आपको गोर्जियस और रॉयल लुक देगा। इसे पहनकर आप राजघराने की रानी की तरह लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

यह भी पढ़ें: Lehenga Designs: आपके लुक के सामने सबका रंग पड़ जाएगा फीका जब स्टाइल करेंगी ये प्रिंटेड लहंगा

Image Credit: Instagram/madonnasebastianofficial

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।