herzindagi
lehenga collection for women in  thousand

शादियों के सीजन के लिए ऑनलाइन खरीदें 5000 रुपये से कम में मिल रहे ये खूबसूरत लहंगे

<span style="font-size: 10px;">घर बैठे-बैठे लहंगा खरीदने का प्लान बना रही हैं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 09:50 IST

जल्द ही शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ लहंगे लेकर आए हैं। इन लहंगों को आप घर बैठे-बैठे आराम से ऑनलाइन मंगा सकते हैं। चलिए देखते हैं लहंगे की फोटोज और जानते हैं किस लहंगे को कैसे पहना जा सकता है।

इस लहंगे में खूबसूरत दिखेंगी आप

lehenga for ladies

इस तरह के लहंगे को आप अलग-अलग इवेंट्स में पहन सकती हैं। फिर चाहे शादी से जुड़ा कोई फंक्शन हो या किसी तरह की पूजा। यह लहंगा के छोटी हाइट और वहीं साथ मिल रहा ब्लाज कम वजह वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है। Myntra पर आपको यह लहंगा सिर्फ 3199 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ेंःCheap Lehenga Designs : कम दाम वाले लहंगे के इन लेटेस्ट डिजाइन में दिखेंगी गॉर्जियस

उम्र ज्यादा है तो ट्राई करें ये लहंगा

heavy lehenga

Myntra पर 4159 में मिल रहा ये लहंगा आप परिवार में हो रही किसी भी करीबी या दोस्त की शादी के लिए पहन सकते हैं। अगर आपकी उम्र लगभग 30 साल के आसपास है तो आप इस लहंगे को पहने क्योंकि इसे बनाने के लिए एक ही रंग और पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

शिमरी लहंगा भी है अच्छा ऑप्शन

shimery lehenga

इस तरह के लहंगे हैवी होते हैं जो परफेक्ट लगते हैं। वहीं लहंगे के साथ मिल रहे ब्लाउज का गला चौकोर है जो बड़े शोल्डर पर काफी खूबसूरत दिख सकता है। नई-नई दुल्हन के पहनने और उन्हें गिफ्ट करने के लिए आप ऐसा लहंगा ले सकते हैं। Myntra पर यह लहंगा पूरे 5 हजार रुपये में मिल रहे है।

गर्लिश लुक के लिए लें ऐसा लहंगा

lehenga for girls

कपड़ों का चुनाव करते वक्त उम्र का ध्यान रखना जरूरी होती है। अगर आपकी उम्र कम है या आप अपनी बेटी के लिए लहंगा लेना चाहती हैं तो यह लहंगा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। गर्लिश लुक लेने के लिए Myntra पर आपको यह ऑउटफिट सिर्फ 4949 रुपये में मिल रहा है।

इसे भी पढ़ेंःमॉडर्न लुक पाने के लिए ट्राई करें स्लिट कट लहंगे के ये डिजाइंस

तो ये थे लहंगे के कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइन्स जिन्हें आप अलग-अलग ओकेशन के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। आपको इन लहंगों के बारे में क्या कहना है यह हमेंइस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।