त्योहारों और शादियों का मौसम आ रहा है ऐसे में महिलाएं अपने लिए लहंगों के अच्छे को सर्च जरूर कर रही होंगी। लेकिन लहंगे के साथ-साथ जरूरी है डिजाइनर ब्लाउज। जिन्हें सिलवाने के लिए हम इंटरनेट पर कई सारी चीजें सर्च करते हैं। फिर उनमें से कुछ डिजाइन चूज करते हैं और वैसा ही ब्लाउज बनवाने या फिर खरीदने के लिए मार्केट जाते हैं। अगर आप भी इसी तरह अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। ये बेस्ट हैं और आप इन्हें पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
यू शेप नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन
इस तस्वीर में जो आपको ब्लाउज डिजाइन नजर आ रहा है उसे आप अपने लहंगे के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह सिंपल होते हैं लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इस तरीके के गले वाली ब्लाउज को आप आगे से और पीछे दोनों तरफ से डीप रख सकती हैं। आप चाहे तो पीछे की तरफ इसमें फैंसी झालर लगा सकती हैं।
साथ ही आप चाहे तो पीछे हुक वाला ब्लाउज या फिर आगे हुक वाला ब्लाउज अपने लहंगे के साथ बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको बाजार में भी मिल जाएंगे और आप इन्हें स्टिच भी करवा सकती हैं। स्टिच करवाने पर आपको 1000 रुपये से 1500 रुपये तक टेलर की फीस चुकानी पड़ सकती है।
कोटी स्टाइल ब्लाउज डिजाइन
अगर आपको रॉयल लुक क्रिएट करने का मन है तो इसके लिए आप कोटी स्टाइल ब्लाउज (लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज करें स्टाइल) को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप हिना खान के इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज बनवाने के लिए सबसे अच्छा कपड़ा होता है वेलवेट का। जिसमें हैवी एम्रबाइडरी वर्क हुआ होता है। इस तरीके के ब्लाउज को भी आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इनकी खास बात ये होती है कि इसके साथ आपको फिर कोई भी हैवी ज्वेलरी स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस तरह के ब्लाउज आपको अपने टेलर से ही बनवाने पड़ेंगे, जिसके लिए आपको 500 से 1000 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें: इन चोली डिजाइन को लहंगे के साथ स्टाइल करें, लगेंगी बेहद खूबसूरत
वी डीप नेकलाइन ब्लाउज
लहंगे के अलग-अलग ब्लाउज डिजाइन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको कुछ फैंसी पहनने का ट्राई करना है तो इसके लिए आप डीप वी नेकलाइन ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं और लुक भी खूबसूरत लगता है। आजकल ज्यादातर लड़कियों को इसी तरह के ब्लाउज पहनना पसंद होता है। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे। जिन्हें मैच करके आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मल्टी-कलर के लहंगे में आप दिखेंगी कमाल, जानें कैसे करें स्टाइल
इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन को आप अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन पर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों