जींस के साथ पहनने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट कुर्तियां

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शॉर्ट कुर्तियों के बारे में बताया है जिन्हें आप जींस के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं।

short kurti designs with  jeans

घूमने या ऑफिस जाने के दौरान कई महिलाएं जींस वियर करना पसंद करती हैं जींस में जहां आप कंफर्टेबल रहती हैं तो वहीं इसमें आप स्टाइलिश भी नजर आती हैं लेकिन कई बार महिलाएं इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड रहती हैं कि जींस के साथ अपर में क्या वियर करें। इस आर्टिकल में हम आपकी इसी परेशानी को आसान करने जा रहे हैं। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ शॉर्ट कुर्तियां दिखाएंगे जिन्हें आप जींस के साथ मैच करके पहन सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती

latest design kurti

इन दिनों फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रेंड में है और इस तरह की फ्लोरल शॉर्ट कुर्ती भी जींस के साथ वियर की जा सकती है। ये फ्लोरल शॉर्ट कुर्ती आप जींस या फिर व्हाइट जींस के साथ वियर की जा सकती हैं। वहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए फुटवियर में हील्स या जुती पहन सकती हैं साथ ही बालों को कर्ल करके स्टाइल कर सकती हैं। ये कुर्ती बाजार और ऑनलाइन प्लेटफार्म दोनों ही जगह उपलब्ध हैं और इन दोनों जगहों से ये कुर्ती आपको 500 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

प्लेन कॉटन कुर्ती

plane collar kurti

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह की प्लेन कॉटन कुर्ती जींस के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप ब्लैक ब्लू या वाइट रंग की जींस के साथ मैच करके पहन सकती हैं। ये प्लेन कॉटन कुर्ती कालर में हैं और इस कुर्ती के स्लीव्स फोल्ड किए जा सकते हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑनलाइन खरीद सकती है साथ ही बाजार में भी आपको इस तरह की कुर्ती आसनी से मिल जाएंगी जिन्हें आप 500 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती

short kurti for officeइस तरह की कुर्ती भी जींस के साथ वियर की जा सकती हैं। यह एम्ब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती आप किसी इवेंट या फिर किसी खास मौके पर पहन सकती हैं। वहीं इस शोर्ट कुर्ती को आप व्हाइट जीन्स के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी जिन्हें आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। ये कुर्ती आपको 500 से 600 रुपये तक की कीमत में मिल जाएंगी।

इस भी पढ़ें :आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स

अगर आपको ये आउटफिट पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit :limeroad, amazon, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP