herzindagi
image

Kurti For Women: व्हाइट कलर के प्लाजो के साथ खूब जचेंगे ये लॉन्ग कुर्ते, देखें डिजाइन

Kurti For Women: फैशन की दुनिया में अगर आप भी भीड़ से हटके और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इन कुर्ती सेट को ट्राई कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 13:04 IST

अपने लुक को भीड़ से हटकर दिखाने के लिए अधिकतर लड़कियां फैशन की दुनिया में अपने आउटफिट में कई बदलाव करती है। ऐसे में अगर आप भी एथेनिक ड्रेस ट्राई करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत कुर्ती दिखाएंगे, जिसे आप व्हाइट प्लाजो के साथ शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस और एलिगेंट टच दे सकती है। आईए जानते हैं इन कुर्ती डिजाइन के बारे में।

व्हाइट प्लाजो के साथ जचेंगे लॉन्ग कुर्ते

अगर आपके पास भी व्हाइट कलर का प्लाजो रखा है, तो अब आप अपने व्हाइट प्लाजो के साथ इन खूबसूरत लॉन्ग कुर्तों को शामिल कर सकती हैं.  

1. खूबसूरत बंधेज प्रिंटेड गोटा पट्टी स्ट्रेट कुर्ता

अगर आप किसी देव भूमि पर भगवान के दर्शन करने के लिए जाने वाली है और वहां पहनने के लिए आप कुर्ता प्लाजो सेट देख रही है, तो आपके लिए यह खूबसूरत बंधेज प्रिंटेड गोटा पट्टी स्ट्रेट कुर्ता एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आपको कई तरह के अलग-अलग कलर में मिल जाएगा। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। यहीं नहीं आपको यह ऑनलाइन आपकी साइज के हिसाब से मिल जाएगा।

4 - 2025-04-22T131028.142

2. कॉलर स्लीवलेस प्योर कॉटन स्ट्रेट कुर्ता

अगर आप कॉलेज में कुर्ता प्लाजो सेट पहन कर जाना चाहती हैं, तो आप यह कॉलर स्लीवलेस प्योर कॉटन स्ट्रेट कुर्ता के साथ व्हाइट प्लाजो या वाइट कलर का ट्राउजर भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है। यह कुर्ता प्लाजो सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

2 - 2025-04-22T131029.874

यह भी पढ़ें: Chikankari Kurta Set Designs: हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये सबसे सुंदर और ट्रेंडी चिकनकारी कुर्ता सेट, देखें डिजाइन

3. खूबसूरत स्वीटहार्ट नेक कॉटन स्ट्रीट कुर्ती

इसके अलावा अगर आप किसी नॉर्मल फंक्शन में जाने वाली है या फिर अपनी दोस्त की शादी में हल्दी सेरेमनी अटेंड करना चाहती हैं, तो आप यह खूबसूरत स्वीटहार्ट नेक कॉटन स्ट्रीट कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो भी शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती है। इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ आप एक्सेसरीज ट्राई कर अपने लुक को पूरा कर सकती है। यह सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

3 - 2025-04-22T131031.709

4. ब्लू एथेनिक प्रिंटेड कॉटन कुर्ता

अगर आप ऑफिस में अपने लुक से सभी को खुश करना चाहती है और भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं, तो आप यह ब्लू एथेनिक प्रिंटेड कॉटन कुर्ता सेट भी ट्राई कर सकती है। इसे आप व्हाइट प्लाजो के साथ शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसके साथ एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को पूरा कर सकती है। यह कुर्ता आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

1 - 2025-04-22T131026.341

यह भी पढ़ें: Bandhej Kurta palazzo: एक जैसे कपड़े पहनकर आप भी हो गई हैं बोर, तो ट्राई करें ये बंधेज कुर्ता प्लाजो सेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: myntra/Aspriya/KALINI/InWeave

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।