herzindagi
jeans trends for girls in 2025

2025 में लड़कियों के लिए कौन-सी जींस है ट्रेंड में? जानिए लेटेस्ट स्टाइल्स

इस आर्टिकल में हम आपको साल 2025 में ट्रेंड में रही कुछ जींस दिखा रहे हैं। यह जींस आप न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-18, 22:52 IST

फैशन की दुनिया हर पल बदलती रहती है, और इस बदलती दुनिया में भी जींस हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। जींस स्टाइल करने के बाद आप जहां आरामदायक महसूस करती हैं, वहीं इसमें आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। हर साल जींस कई नए स्टाइल्स में आती हैं और लंबे समय तक ट्रेंड में बनी रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में कौन-सी जींस ट्रेंड में है।

इस आर्टिकल में हम आपको 2025 में ट्रेंड में चल रहीं कुछ जींस के बारे में बता रहे हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इन जींस को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

बैगी और ओवरसाइज़्ड डेनिम

साल 2025 में बैगी और ओवरसाइज डेनिम जींस काफी ट्रेंड में हैं। ये जींस पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं, साथ ही इनमें आपका लुक कूल और स्टाइलिश नजर आता है। आप इस जींस को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Season में स्टाइल करें ब्लू कलर की Short Kurti, जींस के साथ भी लगेंगी परफेक्ट

वाइड-लेग जींस

यह जींस ऊपर से फिटेड होती है और नीचे से चौड़ी होती जाती है। 2025 में इसे काफी पसंद किया जा रहा है और न्यू लुक पाने के लिए यह जींस एक बेस्ट ऑप्शन  है। आप इस जींस को फिटेड या लूज टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

wide leg jeans

बूटकट जींस

यह जींस एक बार फिर से ट्रेंड में लौट आई है और 2025 में इसने अपनी जगह बना ली है। ये जींस घुटनों तक फिटेड होती हैं और नीचे से चौड़ी होती हैं। आप इस जींस को किसी पार्टी में या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।

mom jeans

मॉम जींस

न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए लड़कियों द्वारा यह जींस खूब पसंद की गई है। यह जींस हाई-वेस्ट होती है, साथ ही इसमें आप आरामदायक और स्टाइलिश दोनों दिखती हैं। इस जींस को आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स या स्वेटशर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसके अलावा, रॉ एज और डिस्ट्रेस्ड डेनिम, साथ ही प्रिंटेड डेनिम भी साल 2025 में लड़कियों द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं और कई खास मौकों पर महिलाएं इन्हें स्टाइल करना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ें- जींस के साथ वियर करें ये स्टाइलिश टॉप के डिजाइंस, पाएं ट्रेंडी लुक

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।