जब भी आउटफिट के साथ फुटवियर को स्टाइल करने की बात आती है, तो हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन को सर्च करते हैं। लेकिन हर बार हील्स की फुटवियर सूट के साथ अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप ट्रेंड में चल रहीं जूती के डिजाइंस को वियर करें। इससे आपके पैरों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आप इसे आराम से पैरों में पहन पाएंगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की जूती डिजाइंस आप वियर कर सकती हैं।
जूती के कैसे डिजाइन करें वियर
आप जब भी जूती को वियर करें, तो अपने सूट के डिजाइन का ध्यान रखें। इसके बाद इसे खरीदें। इससे जब आप इन्हें पैरों में पहनेंगी, तो आपका पूरा लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप इसे दोबारा उस सूट के साथ पहनने के लिए हर बार सोचेंगी।
मिरर वर्क जूती डिजाइन
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मिरर वर्क वाली जूती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूतियां पहनने के बाद अच्छी नजर आती है। इसे आप प्लेन सूट के साथ सबसे ज्यादा वियर कर सकती हैं। साथ ही, इसमें रंग को भी अलग-अलग चूज कर सकती हैं। इसमें आपको पूरी जूती में मिरर वर्क मिलता है। इससे यह पहनने के बाद पैरों को अट्रैक्टिव बनाती हैं।
एम्ब्राइडरी वर्क वाली जूती
पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप एम्ब्राइडरी वर्क वाली जूती को वियर कर सकती हैं। जूती में आपको आगे की तरफ एम्ब्राइडरी वर्क मिलता है। इससे जूती काफी अच्छी लगती है। साथ ही, इसे आप प्लेन से लेकर वर्क वाले सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की फुटवियर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। अपने सूट के कलर से मैच करके इसे स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: Punjabi Jutti Fashion: सूट- साड़ी के साथ बेस्ट लगेंगी पंजाबी जूतियां, देखें नए-नए डिजाइंस
घुंघरू वाली जूती डिजाइन
आप सूट के साथ पहनने के लिए घुंघरू वाली जूती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूती में आपको आगे की तरफ घुंघरु मिलते हैं। इससे जब आप इसे सूट के साथ पहनते हैं, तो पैर अच्छे लगते हैं। आप इसे पटियाला या पैंट सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूती में आपको कलर, वर्क और घुंघरु अलग-अलग पैटर्न में मिल जाएंगे। इसे आप किसी शादी या पार्टी में पहनकर भी जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Comfortable Heels: साड़ी से लेकर सूट के साथ पहनीं जा सकती हैं ये फैंसी हील्स, देखें सैंडल्स के नए डिजाइंस
इस बार ट्राई करें ये जूती। इस तरह की जूती पहनने के बाद आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपकी फुटवियर कलेक्शन अपग्रेड हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों