Kurti Designs: जींस के ऊपर कुर्ती पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसलिए लड़कियां इन्हें पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन दिक्कत उन लड़कियों को आती हैं जिनकी हाइट छोटी होती है। क्योंकि उन्हें ये समझ नहीं आता की कौन से डिजाइन वाली कुर्ती को वियर करें ताकि लंबी दिख सके। इसके लिए आप यहां बताएं गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं इससे आप लंबी के साथ-साथ काफी सुंदर भी नजर आएगी।
बड़े प्रिंट वाली कुर्ती डिजाइन
अगर आपको कुर्ती पहननी है तो इसके लिए आप बड़े प्रिंट वाली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये डिजाइन वियर करने पर आप सबसे अलग नजर आएगी। साथ ही लंबी भी दिखेंगी। लेकिन ये प्रिंट ज्यादा पास नहीं होने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रिंट पास होने की वजह से कुर्ता भरा-भरा नजर आएगा और आपकी हाइट छोटी ही दिखेगी। साथ ही आपको कलर का भी खास ध्यान रखना होगा। इससे आपकी हाइट लंबी नजर आएगी।
HZ Tips: इसमें आप लाइट शेड कुर्ती के डिजाइन को वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती डिजाइन
अगर आपको लंबा नजर आना है तो जींस के साथ फ्लोरल प्रिंट कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अंगरखा स्टाइल वाली कुर्ती डिजाइन खरीद सकती हैं। ये जींस के ऊपर काफी अच्छी लगती है। इसमें आप छोटे फ्लोरल प्रिंट को ट्राई कर सकती हैं। इसके कई सारे कलर ऑप्शन मार्केट में मिल जाते हैं। जिन्हें आप 200 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।
HZ Tips: कुर्ती को आप अपनी पसंद की नेकलाइन के हिसाब से खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन
थ्रेड वर्क कुर्ती
आप थ्रेड वर्क कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। इस तरीके की कुर्ती काफी अच्छी लगती हैं और छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन (स्लीवलेस ड्रेस) होती हैं। इसमें वो लंबी दिखने लगती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको फ्रंट पर थ्रेड वर्क मिलता है। जिससे इसका नेकलाइन और ज्यादा अच्छा दिखने लगता है। कुर्ती थोड़ी लूज पहनेंगी तो हाइट लंबी नजर आएगी। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
HZ Tips: कुर्ती के साथ आप ब्लू और ब्लैक जींस को वियर करें।
इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
कुर्ती के ऐसे और भी डिजाइन हैं जिन्हें आप वियर कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं साथ ही हाइट छोटी है तो लंबी भी नजर आ सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों