herzindagi
Kurti neckline design different style

एथनिक फैशन में मॉडर्न तड़का लगाएंगे ये कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन

कुर्ती के लिए ट्रेंडिंग डिजाइन ढ़ूंढ़ रही हैं तो इसके लिए गले को अलग डिजाइन के साथ तैयार करें ताकि आप और ज्यादा स्टाइलिश लगें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-08, 18:54 IST

एथनिक वियर हर किसी को पसंद होता है। कई महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो कुछ कुर्ती के अलग-अलग डिजाइन पहनती हैं। आजकल इंडो वेस्टर्न भी काफी चलन में है। लेकिन फिर भी लड़कियां एथनिक वियर में ढ़ूंढ़ती हैं मॉर्डन तड़का। जिससे वो कूल और स्टाइलिश लगे। अगर आपको भी पसंद है एथनिक वियर में मॉर्डन लुक तो इन कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन को ट्राई करें।

क्लोजर राउंड नेक

Round neck design

क्लोजर राउंड नेक कुर्ती पहनने में काफी अच्छी लगती है। इस तरह के डिजाइन एवरग्रीन होते हैं। जिसे कभी भी कहीं भी अच्छे से पहना जा सकता है। आप इसे कट स्लीव्स या फुल स्लीव्स कुर्ती डिजाइन के साथ बनवा सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसे हैवी इयररिंग्स के साथ आप पेयर कर सकती हैं।

ब्रॉड नेक विद स्ट्रैपी स्लीव्स डिजाइन

Streepy sleeves

अगर आपको कुर्ते में मॉर्डन एलीमेंट शामिल करना है तो इसके लिए आप ब्रॉड नेक जरूर ट्राई करें। जिसके साथ आपको स्लीव्स स्ट्रैपी बनवानी पड़ेगी। इस तरह के कुर्ते आप पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। जिनके साथ हैवी दुपट्टा और इयररिंग्स काफी अच्छे लगेगे।

डीप वी नेक डिजाइन

Deep v neck

ब्लाउज के बाद अब इस तरह के डिजाइन कुर्ती में भी चलने लगे हैं। कुर्ती में इस तरह के डिजाइन क्लीन एम्ब्रॉयडरी के साथ अच्छे लगते हैं। इसे आप किसी भी फंक्शन या पार्टी में पहन सकती हैं चाहे तो जींस के साथ भी इस तरह की कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कुर्ती घेरे के ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपको देंगे एकदम मॉडर्न लुक

पाइपिंग नेकलाइन डिजाइन

Piping neck line blouse

अपने आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए आप पाइपिंग नेकलाइन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन पटियाला कुर्ती में सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। साथ ही आप चाहे तो इसमें वी नेक पैटर्न भी बनवा सकती हैं। इसके साथ आप लाइट दुपट्टा और लाइट इयररिंग्स पहनें। इससे आपका लुक ज्यादा हैवी नहीं लगेगा साथ ही आप खूबसूरत भी लगेगी।

अंगरखा नेकलाइन डिजाइन

कुर्ती के साथ कोई भी नेकलाइन पहने अच्छी लगती है लेकिन अंगरखा आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप इस तरह के नेकलाइन भी अपने कुर्ती के लिए डिजाइन करा सकती हैं। डिजाइन में स्वीटहार्ट नेकलाइन हो या फिर वी या सिंपल राउंड नेक हमेशा कुर्ती को अच्छा दिखता है। आप चाहे तो साइड में टेस्ट भी एड कराकर इसे और डिजाइनर बनवा सकती हैं। जिसके ऑप्शन आप ऑनलाइन सर्च भी कर सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के नेकलाइन वाली कुर्ती को आप बिना दुपट्टे और हैवी इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी हैवी सलवार सूट डिजाइंस पहनें और पार्टी की रौनक बनें

अगर आपको ये डिजाइन अच्छे लगे हो तो इसके बारे में हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।