आजकल लोग परफ्यूम खरीदते समय उसकी फ्रेगरेंस और ब्रांड को देखते हैं। लेकिन,शायद ही परफ्यूम की बोतल पर लिखे EDP, EDT या EDC जैसे शब्दों पर लोगों का ध्यान जाता होगा? अक्सर लोग इन शब्दों को इग्नोर कर देते हैं और उन्हें यह फालतू लगते हैं। लेकिन EDP, EDT या EDC जैसे शब्द आपको यह बताते हैं कि आपके परफ्यूम की खुशबू कितनी तेज होगी और कितनी देर तक टिकेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में परफ्यूम की बोतल में लिखे EDP, EDT या EDC शब्दों का मतलब समझाने वाले हैं।
हर परफ्यूम की स्मेल और असर अलग होता है, क्योंकि उसमें मौजूद fragrance oil की मात्रा में फर्क होता है। जिस परफ्यूम में जितना ज्यादा fragrance Oil होता है, उसकी खुशबू उतनी ही तेज और लंबे समय तक टिकने वाली होती है। इस आधार पर परफ्यूम को अलग-अलग कैटगरी में बांटा गया है।
EDC सबसे हल्का परफ्यूम होता है। इसमें fragrance oil की मात्रा लगभग 2 से 5 फीसदी होती है। इसकी खुशबू 1 से 2 घंटे तक ही बनी रहती हैं। अगर आप तेज खुशबू पसंद नहीं करते हैं या गर्मियों में कुछ लाइट लगाना चाहते हैं, तो यह बढ़िया ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं परफ्यूम लगाने का सही तरीका? ऐसे रखें लंबे समय तक खुशबू को बरकरार
EDT परफ्यूम में fragrance oil की मात्रा लगभग 5 से 15 फीसदी होती है। इसकी खुशबू 2 से 4 घंटे तक बनी रहती है। EDT परफ्यूम में हल्की खुशबू और ताजगी होती है। आप ऑफिस या दिन के समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
EDP परफ्यूम में fragrance oil की मात्रा 15 से 20 फीसदी होती है। यह परफ्यूम काफी तेज और स्ट्रॉन्ग स्मेल वाला होता है। आमतौर पर लोग पार्टी, ठंड के मौसम या डिनर डेट पर लगाकर जाते हैं क्योंकि यह लॉन्ग लास्टिंग होता है।
आमतौर पर लोग इवेंट, ऑफिस और रोजाना इस्तेमाल के आधार पर परफ्यूम को चुनते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में नहाने के पानी में मिला लें ये चीजें, खुशबू से महकेगा शरीर
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।