क्या आप जानती हैं परफ्यूम लगाने का सही तरीका? ऐसे रखें लंबे समय तक खुशबू को बरकरार

अगर परफ्यूम लगाने के बाद भी आपके शरीर से बदबू आती है और आप इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको परफ्यूम लगाने का सही तरीका बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप बदबू को कम कर सकती हैं।  
image

फैशन की दुनियां में खुद को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं। इनमे से कुछ लड़कियां तो ऐसी हैं, जो अपने लुक को कम्पलीट और गॉर्जियस बनाने के लिए हर एक ट्रेंड को भी फॉलो करती हैं। लेकिन कुछ छोटी छोटी चीजें उनके पुरे लुक को ख़राब कर देती हैं। यही नहीं कई बार उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती हैं। आउटफिट परफेक्ट हो और चेहरा खूबसूरत हो लेकिन शरीर से पसीने की बदबू आ रही है, तो आपकी पूरी पर्सनालिटी खराब हो सकती हैं।

परफ्यूम की खुशबू को रखें लंबे समय तक

1 - 2025-04-01T181545.386

अगर परफ्यूम लगाने के बाद भी आप अपने शरीर से आने वाली बदबू से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि आप कैसे सही तरीके से परफ्यूम लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन तरीके के बारे में। परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए आपको सबसे पहले नहाने के तुरंत बाद अपनी बॉडी पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए इसके तुरंत बाद आप बॉडी परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि रेडी होने के बाद आप सबसे पहले परफ्यूम को अपने शरीर के जरूर हिस्से पर लगाएं। इसमें सबसे पहले आप गर्दन के दोनों तरफ परफ्यूम का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप कलाई पर परफ्यूम लगा सकती हैं। कलाई पर परफ्यूम लगाने के बाद आपको थोड़ी देर रुकना चाहिए, उसके बाद ही दूसरी जगह पर परफ्यूम का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी कलाई पर परफ्यूम अच्छे से लग जाएं।

यह भी पढ़ें:बॉडी स्मेल के हिसाब से चुनें परफ्यूम, जानें आपके लिए कौन-सी खुशबू रहेगी परफेक्ट

गर्दन और कलाई पर लगाएं परफ्यूम

2 - 2025-04-01T181540.465

गर्दन और कलाई पर परफ्यूम लगाने के बाद आप कोहनी पर भी परफ्यूम लगा सकती हैं। इससे भी आपके शरीर से बदबू नहीं आ पाएगी। आप इसके अलावा आर्म्स पर भी बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी बॉडी से लम्बे समय तक खुशबु को बरकरार रखेगा। आप चाहें तो अपने घुटने के पीछे वाले हिस्से पर भी परफ्यूम लगा सकती हैं। आप अपने कपड़ों पर भी परफ्यूम लगा सकती हैं। इससे भी आपके शरीर से खुशबू आ सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे परफ्यूम लगते वक्त आपको अपने चेहरे की स्किन को बचा के रखना है। स्किन पर परफ्यूम लगने की वजह से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। जब भी आप बॉडी के किसी भी हिस्से पर परफ्यूम का इस्तेमाल करें, तब ध्यान रहे परफ्यूम लगाने के बाद आपको अपनी कलाइयों को रगड़ना नहीं है। आप परफ्यूम लगाने से पहले सही परफ्यूम का चुनाव जरूर करें। क्योंकि कुछ परफ्यूम ऐसे होते हैं, जिनकी खुशबु जल्दी उड़ जाती है।

यह भी पढ़ें:इन हर्ब्स की मदद से बनाएं अल्कोहल फ्री परफ्यूम, दिनभर महकेंगी आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP