herzindagi
pants suits dress new

व्हाइट पैंट सूट में करना है रॉक तो पहले देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस के यह लुक्स

अगर आप व्हाइट पैंट सूट को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-03-21, 14:00 IST

व्हाइट पैंट सूट एक ऐसा आउटफिट है, जो किसी भी महिला के लुक को एकदम से स्पाइसअप करता है। आप इसे केजुअल पार्टी से लेकर ऑफिस पार्टी में बेहद आसानी से पहन सकती हैं। वैसे तो इन दिनों महिलाएं पैंट सूट पहनना काफी पसंद कर रही हैं और उनके पास पैंट सूट में कलर्स से लेकर डिजाइन व पैटर्न में कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन व्हाइट पैंट सूट एक ऐसा लुक है, जो बेहद ही क्लासी लगता है और कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। इसलिए आप व्हाइट पैंट सूट को बेहद आसानी से अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

वैसे व्हाइट पैंट सूट सिर्फ आम महिलाओं को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहनना भी काफी पसंद है। तभी तो परिणिति चोपड़ा से लेकर हुमा कुरैशी तक कई बेहतरीन अदाकाराएं व्हाइट पैंट सूट लुक में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं।

तो चलिए आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ व्हाइट पैंट सूट लुक के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आईडियाज लेकर आप भी अपना स्टाइल अपडेट कर सकती हैं-

इसे जरूर पढ़े: मौनी रॉय के वेडिंग लुक्‍स से ब्राइड्स ले सकती हैं ये 4 टिप्‍स

pants suits dress

परिणिति चोपड़ा

आमतौर पर महिलाएं पैंट सूट को शर्ट के साथ कैरी करना पसंद करती हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसे एक अलग व स्टाइलिश अंदाज में पहना है। उन्होंने व्हाइट ट्यूब क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट पैंट को पेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग प्वाइटेंड पम्पस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। अगर आप ऑफिस पार्टी में स्टाइल और एलीगेंस का एक गजब कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो परिणिति के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। हालांकि इस लुक में स्टड के अलावा एक लाइट पेंडेंट पहनना ना भूलें।

pants suits dress designs

प्रियंका चोपड़ा

अगर आप व्हाइट पैंट सूट को एक स्टाइलिश और यूनिक तरीके से पहनना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट सिल्क पैंट सूट को ब्लैक ब्रैलेट के साथ पेयर किया है। पैंट सूट की जैकेट में स्लीव्स और बॉटम पर दिया गया फ्रिंज लुक इसे और भी खास बना रहा है। प्रियंका ने नेकपीस की लेयरिंग और बोल्ड मेकअप से अपने लुक को और भी खास बनाया है। आप दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए प्रियंका की तरह व्हाइट पैंट सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में आप ब्रैलेट की जगह सिल्क ट्यूब टॉप भी पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़े: काजोल से लेकर जान्हवी कपूर मिंट ग्रीन कलर को बना चुकी हैं अपने स्टाइल का हिस्सा

pants suits dress looks

हुमा कुरैशी

इन दिनों सीक्वेंस लुक काफी पसंद किया जा रहा है और बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा ने व्हाइट पैंट सूट में भी सीक्वेंस लुक को टीमअप किया है। हुमा ने व्हाइट शिमरिंग पैंट सूट के साथ हील्स व सिल्वर ईयररिंग्स लुक कैरी किया है। अगर आप नाइट पार्टी में एक डिफरेंट लुक चाहती हैं तो हुमा की तरह सीक्वेंस व्हाइट पैंट सूट के ऑप्शन को चुन सकती हैं। इस लुक में आप मेकअप को थोड़ा बोल्ड भी रख सकती हैं।

pants suits dress deepika

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने व्हाइट पैंट सूट को एक चिक लुक में कैरी किया है। लेस स्टाइल टॉप के साथ दीपिका ने सिल्क व्हाइट पैंट सूट को पहना है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने पम्पस, रेड लिप्स लुक और पोनीटेल बनाया है। केजुअल आउटिंग में दीपिका के इस लुक को कॉपी किया जा सकता है। अगर आप दीपिका के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो स्टाइलिश बेल्ट और नेकपीस की लेयरिंग से अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।

तो आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का व्हाइट पैंट सूट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।