समर्स के लिए अगर कलर्स चुनने की बात हो तो यकीनन हम सभी व्हाइट कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहेंगी। यह कलर आपकी बॉडी में गर्मी को कम सोखता है, जिसके कारण आपको काफी सूदिंग महसूस होता है। वैसे भी गर्मी के मौसम में लाइट कलर्स ही पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो इन लाइट कलर्स में व्हाइट को भी एड कर सकती हैं। हालांकि बहुत सी महिलाओं को यह समझ नहीं आता है कि वह व्हाइट कलर को किस तरह पहनें। अगर आप भी व्हाइट कलर को अपने वार्डरोब में एड तो करना चाहती हैं, लेकिन उसे स्टाइल करने को लेकर कन्फयूज हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ आप ही नहीं, कई सफल एक्ट्रेस भी समर्स में व्हाइट कलर पहनना पसंद करती हैं। आप उनके लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वार्डरोब में मौजूद व्हाइट कलर आउटफिट के बारे में बता रहे हैं। इन लुक्स को देखने के बाद आप केजुअल से लेकर पार्टीवियर तक व्हाइट कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा आसानी से बना पाएंगी। तो चलिए देखते हैं अनुष्का के कुछ व्हाइट कलर आउटफिट लुक्स-
अगर आप व्हाइट को केजुअल लुक में पहनना चाहती हैं तो बतौर टॉप व टीशर्ट पहन सकती हैं। अनुष्का ने भी इस लुक में प्रिंटेड व्हाइट टीशर्ट पहनी है। इसे आप जींस से लेकर शार्ट्स तक के साथ टीमअप कर सकती हैं। अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए आप व्हाइट टीशर्ट और शार्ट्स के साथ स्नीकर्स पहन सकती हैं। केजुअल लुक में व्हाइट को इस तरह पहनना काफी अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: फिल्मों की जगह अब इन कामों में लग रहा है अनुष्का शर्मा का मन
View this post on Instagram
अगर आप व्हाइट कलर की मदद से एक सॉफ्ट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप अनुष्का के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में अनुष्का ने व्हाइट कलर का ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहना है। इस ऑफ शोल्डर आउटफिट को वन साइड हाई स्लिट लुक दिया हुआ है, जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने पेंसिल हील्स और मिनिमम मेकअप किया है। वहीं हेयर्स को सॉफ्ट कर्ल लुक दिया है। समर्स में डेट लुक के लिए अनुष्का के इस लुक को कॉपी किया जा सकता है।
इंडियन लुक में भी व्हाइट कलर काफी अच्छा लगता है और अनुष्का का यह लुक देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा। इस लुक में अनुष्का ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ अनारकली सूट पहना है। इस सूट में hand-woven kalidaar work और पर्ल डिटेलिंग की गई है, जो इस सूट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। इसके अलावा सूट के बार्डर पर हैंड एंब्रायडिड गोल्डन जरदोजी वर्क किया हुआ है। अपने इस व्हाइट एथनिक आउटफिट के साथ अनुष्का ने झूमके व कड़े पहने हैं। लाइट मेकअप और बन लुक से अनुष्का ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
इसे भी पढ़ें: वो fitness ही है जो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बनाती है Virushka
View this post on Instagram
पार्टी में भी व्हाइट कलर काफी अच्छा लग सकता है और अनुष्का ने इस लुक में ऑफ व्हाइट कलर का सीक्वेंस आउटफिट पहना है। अनुष्का के इस आउटफिट को Tanieya Khanuja ने डिजाइन किया है। इस गाउन में डीप प्लंजिंग वी नेकलाइन डिजाइन दिया गया है। साथ ही स्लीव्स को लूज रखा गया है। इस लुक में अनुष्का ने मिनिमम मेकअप किया है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ पोनीटेल लुक दिया है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Image Credit:(@Insta, anushkasharma)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।