The Archies Premiere: खुशी कपूर ने मां के 10 साल पुराने गाउन को इस तरह किया स्‍टाइल

खुशी कपूर अपने फिल्म के प्रीमियर में गाउन स्टाइल किया जो अब सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

khushi kapoor wore her late mother sridevi gown

जब भी हिंदी फिल्म जगह में लेडी सुपरस्टार की चर्चा होती है तो सबसे पहले नाम दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का आता है। आज भी लोग उनके स्टाइल और लुक्स को काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब वही झलक लोग उनकी बेटियों में देखते हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। अब छोटी बेटी ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर ली है।

आपको बता दें कि खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने करियर की शुरूआत कर रही हैं। मंगलवार को मुंबई में इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जिसमें वो अपनी मां के 10 साल पुराने गाउन को स्टाइल करती हुई नजर आई। इसके बाद हर जगह इस लुक की चर्चाएं शुरू हो गई। चलिए जानते हैं किस तरह के गाउन को उन्होंने किया वियर और क्या है इसमें खास बात।

खुशी कपूर ने वियर किया श्रीदेवी का गाउन

khusi kapoor

अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर में खुशी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के गाउन को वियर किया। बता दें कि इसे श्री देवी ने 10 साल पहले पहना था, जब वो साल 2013 में आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंची थी। उस समय भी इस लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और अब भी यह लुक काफी चर्चाओं में चल रहा है।

इस तरह के गाउन को किया वियर

खुशी कपूर ने इस इवेंट के लिए जो गाउन चूज किया वो बेज कलर का है। जिसमें सीक्वेंस वर्क के साथ-साथ क्रिस्टल (जाह्नवी कपूर गाउन लुक) लगे हुए हैं। जिससे ये गाउन और ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने हैवी नेकलेस को वियर किया है। मेकअप लुक को भी ग्लॉसी रखा है और हेयर स्टाइल में उन्होंने स्लीक बन क्रिएट किया है। इसके अलावा उन्होंने कोई भी खास चीज एड नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: बोरिंग साड़ी लुक को बनाना है स्टाइलिश तो डॉली जैन के इन आसान हैक्स की लें मदद

आपको बता दें कि उन्होंने अपनी मां के इस लुक को रीक्रिएट किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अगर आपको उनका यह (गाउन स्टाइल टिप्स) लुक पसंद आया है तो आप भी इस तरह के गाउन को मार्केट से खरीदकर पूरे लुक को दोबारा से रीक्रिएट कर सकती हैं और सबसे सुंदर दिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गाउन के ये डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक, दिखेंगी आकर्षक

आपको बता दें कि इस गाउन लुक की स्टोरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी शेयर की जिसको देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP