बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा साउथ की भी ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए अक्सर चर्चाओं में छाई रहती हैं। लाखों फैंस इन अभिनेत्रियों की सुंदरता पर अपना दिल हारते हैं। वहीं शादी के लड़की की जिंदगी का एक ऐसा मौका होता है। इस दिन हर लड़की को खुद को खूबसूरत दिखने का सपना देखती है। शादी के जोड़े में सज संवर कर एक लड़की बेहद खास अनुभव करती है। इस खास पल का इंतजार हर लड़की को होता है।
वहीं हमारी इंडस्ट्री की हसीनाएं भी इससे पीछे नहीं हैं, वो भी अपनी शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हम भी अक्सर उनके लुक्स को रीक्रिएट करते हैं। दुल्हन के जोड़े में ये हसीनाएं किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। उनकी ब्राइडल फोटोज पर हम भी जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। ऐसे में आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्होंने हाल में अपने हमसफर संग सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की है। ये हसीनाएं शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर लग रहीं थीं। आइए एक नजर डालते हैं इनके खूबसूरत लुक्स पर।
कीर्ति सुरेश
View this post on Instagram
हाल में साउथ की खूबसूरत हसीना कीर्ति सुरेश शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री ने 12 दिसंबर 2024 को लांग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल संग सात फेरे लिए। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी की है। पहली साउथ और दूसरी क्रिश्चियन वेडिंग दोनों ही मौकों पर अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थीं। एंटनी और कीर्ति करीब 15 साल से रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने गोवा में जाकर शादी रचाई है। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। कीर्ति दुल्हन के गेटअप में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रीन कलर की गोल्डन वर्क वाली साउथ सिल्क साड़ी कैरी की थी। साथ में गोल्डन ज्वलेरी पेयर अप की हुई थी, जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।
शोभिता धुलिपला
View this post on Instagram
कई साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री शोभिता धुलिपला ने भी हाल में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य संग शादी रचाई है। यह कपल 4 दिसंबर को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधा है। इनकी वेडिंग में तमाम मशहूर साउथ स्टार्स शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने अपने शादी वाले दिन गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ में गोल्डन झुमके, लांग नेकपीस और माथा पट्टी उनके लुक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बना रही थी। हेयर स्टाइल में उन्होंने बन को व्हाइट गजरे से कवर किया हुआ था।
अदिति राव हैदरी
View this post on Instagram
साउथ सिनेमा की फेमस अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लिए हैं। हीरामंडी की बिब्बोजन ऑफ क्रीम कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में अप्सरा लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर के लहंगे में भी अपना ब्राइडल लुक शेयर किया था। डीवा के दोनों ब्राइडल लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। अदिति और सिद्धार्थ ने करीब 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में शादी की थी। आपको बता दें सिद्धार्थ की अदिति राव हैदरी से ये दूसरी शादी है। क्रीम कलर की के साथ गोल्डन ज्वेलरी काफी शानदार लुक दे रही है।
ये भी पढ़ें: यहां देखें टीवी एक्ट्रेसेस के रियल लाइफ ब्राइडल लुक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Aditi Rao Hydari/Sobhita/Keerthy Suresh
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों