Bangle Designs For Karwa Chauth: करवाचौथ के लिए पहनें ये लाल-हरी चूड़ियां, देखें इनके सेट के नए डिजाइंस

Karwa Chauth Bangle Set: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए करवाचौथ के दिन लाल और हरी चूड़ियों को पहना जा सकता है। इसमें आपको कई तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी।
image

Bangle Designs For Karwa Chauth: सजना-सवरना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम अपने लुक को लेटेस्ट फैशन में चल रही चीजों की मदद से स्टाइल करते है। बात अगर ट्रेडिशनल लुक की करें तो इसके लिए
करवाचौथ आने वाले है और इस मौके पर पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही, व्रत कथा कर चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। वहीं इस मौके पर पत्नियां हार-श्रृंगार करती हैं।

bangles for married women

Chudi Designs For Karwa Chauth: तो आइये देखते हैं करवाचौथ पर पहनने के लिए सुहागनों के लिए लाल और ग्रीन कलर की चूड़ियों की नए डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन चूड़ियों के सेट बनाने के आसान टिप्स-

गोल्डन कलर के कंगन के साथ चूड़ियां (Golden Bangle Set)

golden bangles

गोल्डन कलर की चूड़ी हो या कंगन, लगभग हर तरह के ट्रेडिशनल लुक के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करती हैं। गोल्डन में आपको कई डार्क और लाइट कलर की चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी। गोल्डन कलर में लटकन वालि के अलावा मिरर वर्क और अन्य कस्टमाइज किए हुए चूड़ियों के डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे।

golden bangles set

इसे भी पढ़ें:Conch Shell Bangles Designs: बेहद खास हैं शंख के डिजाइन वाली ये चूड़ियां

मल्टी कलर चूड़ी सेट डिजाइन (Multi Colour Bangle Set)

multi color bangles

अगर आप रेड और ग्रीन कलर की चूड़ियों के अलावा कोई अन्य रंग की चूड़ियां पहनना चाहती हैं तो इसके लिए मल्टी-शेड की चूड़ियां चुन सकती हैं। इसमें आप ऑरेंज, रेड, ग्रीन, ब्लू, पिंक जैसे अन्य कई कलर कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। चाहें तो बीच में लाक की चूड़ियां और कंगन भी सेट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा पर्ल्स में भी आपको सेट में लगाने के लिए मीडियम चौड़े कंगन मिल जाएंगे।

lac bangles

लाल-हरी चूड़ियों का सेट (Red Green Bangles)

bangles

लाल हरी चूड़ियों के सेट को सबसे ज्यादा पहनना पसंद किया जाता है। इसमें आप चाहें तो लाल में थोड़ा डीप कलर भी चुन सकते हैं। इन दोनों कलर कॉम्बिनेशन के साथ में आप गोल्डन कलर के कंगन में कई तरह के डिजाइंस को चुन सकती हैं। इसमें आपको नाग वाले कुंदन, पोलकी और अन्य कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो हैवी लुक के लिए लटकन वाली कंगन भी चूड़ियों के साथ में पहन सकती हैं।

green red bangles (2)

इसे भी पढ़ें:Navratri 2024 Kangan Designs: नवरात्रि के मौके पर पतले हाथों पर बेस्ट दिखेंगे चूड़ी के साथ ये खूबसूरत कंगन, देखें डिजाइंस की तस्वीरें

अगर आपको चूड़ियों की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP