करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। कई सारी महिलाएं होती हैं, जो इस दिन पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों की खरीदारी करती हैं। साथ ही, इसे मैचिंग ज्वेलरी और बैंगल्स के साथ वियर करती हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर पहनने के लिए चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
मल्टी कलर चूड़ियां पहनें (Multicolour Bangles)
आप करवा चौथ के खास मौके पर मल्टी कलर की चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर लगता है। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इसे अगर आप स्टोन वर्क में खरीदेंगी, तो साथ में पहनने के लिए कंगन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना कंगन के आप इसे वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको बस सही साइज और डिजाइन की चूड़ियां मिल जाएंगी। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स करें वियर
अगर आप इस बार हाथों में कुछ अलग वियर करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड बैंगल्स को वियर कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ सुंदर लगेंगे। इस तरह के बैंगल्स में आपको छोटे-छोटे घूंघरू का डिजाइन मिलेगा। साथ में पर्ल डिजाइ वाली चूड़ी मिलेगी। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। मार्केट में यह आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी। जिसे आप सेट बनाकर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Kangan Designs: शादी के बाद ऑफिस में चूड़ी पहनकर नहीं होता काम, तो पहनें ये कंगन हाथ दिखेंगे सुंदर
थ्रेड वर्क चूड़ी करें वियर
आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए थ्रेड वर्क चूड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको बैंगल्स पर गोटा वर्क मिलेगा। साथ में पहनने के लिए आपको कलर भी अलग-अलग मिलेंगे। इससे आपके हाथों में ये चूड़ियां अच्छी लगेंगी। इसे आप हर आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की चूड़ियां 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:Bangle Designs: ब्लैक प्रिंटेड साड़ी के साथ पहनें इन रंगों की चूड़ी, हाथ लगेंगे खूबसूरत
इस बार हाथों में पहनें ये चूड़ियां। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपका करवा चौथ लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर लगेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों