herzindagi
simple red saree design for karwa chauth

Simple Red Saree Designs: इस करवा चौथ पहनें लाल रंग की ये सिंपल साड़ी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

लाल रंग सुहागन महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए इस करवा चौथ आपको लाल रंग की सिंपल साड़ी पहननी चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-11, 15:39 IST

हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सोलह श्रृंगार में भी ज्यादातर लाल रंग की ही चीजें होती हैं। जैसे लाल चुन्नी, बिंदी और चूड़ियां। इन सभी चीजों को सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं त्योहार के दिन लाल रंग के ही कपड़े पहनती हैं।

करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी लाल रंग की साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो इस बार आपको ये सिंपल डिजाइन चुनने चाहिए।

सिंपल बॉर्डर डिजाइनर साड़ी

simple border designer saree

अगर आप करवा चौथ के दिन सिंपल लुक पाना चाहती हैं तो केवल बॉर्डर वाली साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ी देखने में बेहद अच्छी लगती है। आप बार्डर पर फ्लावर या स्टोन वर्क वाले साड़ी डिजाइन भी चुन सकती हैं।

इस डिजाइन में नेट की साड़ी बेहद पसंद की जाती है। इसलिए इस करवा चौथ आपको लाल रंग में यह साड़ी जरूर पहननी चाहिए। इस तरह की साड़ी के साथ वी-नेक ब्लाउज अच्छा लगेगा। साड़ी के बॉर्डर से मैचिंग चूड़ियां पहनें। गले में चोकर जरूर पहनें। सिंपल मेकअप से अपने लुक में चार चांद लगाएं।

लाल बनारसी साड़ी

banarasi simple red saree

बनारसी साड़ी की बात ही अलग है। यह साड़ी पहन हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। आप भी इस करवा चौथ लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। मार्केट में आपको बनारसी साड़ी में अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे।

लेकिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो चौड़े बॉर्डर के साथ छोटे प्रिंट वाली साड़ी खरीदें। इस तरह की साड़ी के साथ आप सिंपल ब्लाउज वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक एलिगेंट लगेगा। लो बन हेयरस्टाइल बनाएं और बालों में फूल लगाएं। यकीन मानिए आपको इस अवतार में देख हर किसी की नजरें आप पर टिकी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Wishes & Quotes 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

लाल लहरिया साड़ी

red leheriya saree designsलहरिया डिजाइन साड़ी में खूब पसंद किया जाता है। यह साड़ी काफी हल्की होती है। इसलिए आप इसे आसानी से पहन सकती हैं।

क्या आप भी करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनने की सोच रही हैं? तो लहरिया साड़ी डिजाइन ट्राई करें। अगर आप साड़ी में मॉर्डन लुक पाना चाहती हैं तो आप इसके साथ व्हाइट या किसी अन्य कलर का फुल स्लीव टॉप पहन सकती हैं। खुले बाल और हैवी इयररिंग्स पहनें। मेकअप में केवल ब्लश लगाएं और बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट करें।

इसे भी पढ़ें:Karwa Chauth Special : रेड कलर की ये साड़ियां लगाएंगी आपकी खूबसूरती पर चार चांद

रेड फ्लोरल डिजाइनर साड़ी

red floral designer sareeफ्लोरल डिजाइन का ट्रेंड फैशन में है। इसलिए मार्केट में आपको साड़ी से लेकर स्कर्ट तक में फ्लोरल डिजाइन आसानी से मिल जाएगा। अगर आप करवा चौथ के दिन सिंपल के साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो रेड फ्लोरल साड़ी पहनें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रिंट ज्यादा बड़े न हो। क्योंकि इससे भी आपका लुक प्रभावित होता है। आप कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं। यानी साड़ी के साथ आप मल्टीकलर या ग्रीन कलर का ब्लाउज वियर कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।