करिश्मा कपूर 90 के दशक की हिट अदाकारा हैं। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस से भी दर्शकों को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक बेहद क्लासी होता है। अभिनेत्री फैशन लवर्स के लिए प्रेरणा बनी रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न करिश्मा के हर लुक में अलग ही ग्रेस देखने को मिलता है। 50 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है।
इंडियन लुक में डीवा बला की खूबसूरत लगती हैं। खासकर करिश्मा के साड़ी लुक्स बेहद अट्रैक्टिव होते हैं। उनका हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगता है। यदि आपको भी करिश्मा कपूर के लुक्स को अक्सर रीक्रिएट करती हैं तो आज हम आपको इस लेख में अभिनेत्री के कुछ साड़ी और एक्सेसरीज लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप ऑफिस इवेंट में कैरी करके सबसे जुदा नजर आएंगी। इन साड़ियों में आपका लुक एकदम सॉफिस्टिकेटेड और स्मार्ट नजर आएगा। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स पर।
कॉटन सिल्क साड़ी
इस तरह की सिंपल सोबर साड़ी ऑफिस इवेंट के लिए बेस्ट रहती हैं। करिश्मा कपूर ने ऑफ व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली साड़ी कैरी की है। व्हाइट बेस पर ब्रॉड ब्लैक बॉर्डर काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का कॉलर नेक ब्लाउज पेयर अप किया है। जिसकी बाजू वन फोर्थ स्लीव्स रखी है। साड़ी को उन्होंने ब्रॉड बेल्ट से और भी ज्यादा स्मार्ट लुक दिया है। साथ में मेटल इयररिंग्स और पौनी हेयर स्टाइल से लुक कंप्लीट किया है।
सिक्विन वर्क मल्टीकलर साड़ी
ऑफिस इवेंट्स के लिए ऐसी मल्टीकलर सिक्विन वर्क साड़ियां भी बेस्ट ऑप्शन हैं। यह साड़ियां पार्टी में कैरी करने के बाद परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट देती हैं। इनके साथ आप कोई भी बिग स्टोन स्टड इयररिंग्स सिल्वर चेन कैरी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें। इस साड़ी के संग ग्लॉसी मेकअप टच आपके लुक को शानदार बना देगा। ऐसी साड़ी के संग आप नूडल स्ट्रेप रेडीमेड ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।
ऑर्गेंजा व्हाइट साड़ी
आप इस तरह की व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी डिसेंट नजर आएगा। करिश्मा कपूर की इस साड़ी पर गोल्डन कलर का कट दाना और जरी वर्क किया गया है। व्हाइट साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल और गोल्डन मल्टीलेयर चेन नेकलेस कैरी किया हुआ हैं। इस साड़ी के संग बन हेयरस्टाइल बेस्ट रहेगी। मेकअप को आप न्यूड टच दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें:45 की उम्र में करिश्मा कपूर के ये स्टाइलिश साड़ी लुक्स आपको देंगे परफेक्ट लुक, दिखेंगी जवां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/karisma kapoor
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों