Holi पार्टी के लिए बेस्ट हैं करिश्मा कपूर के खूबसूरत सूट, आप भी इंस्पिरेशन लेकर दिखें स्टाइलिश

Suit Look Ideas For Holi Party 2025: यदि आप भी करिश्मा कपूर की फैन हैं तो उनके फैशन सेंस को पसंद करती हैं तो आज हम आपको उनके कुछ सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप होली पार्टी लुक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखें एक्ट्रेस का खूबसूरत सलवार-सूट कलेक्शन।
anarkali suit

karisma kapoor suit: 90s की हिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। इसके अलावा फैंस उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस पर भी फिदा हैं। 50 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस की फिटनेस को ग्लैमरस ऑउटफिट का अंदाज बेहतरीन है। इंडियन हो या वेस्टर्न अभिनेत्री का हर लुक अट्रैक्टिव लगता है। वैसे तो उनके वार्डरोब में हर तरह के ऑउटफिट हैं, लेकिन करिश्मा कपूर के पास एथनिक आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। फैंस भी उनको इंडियन लुक में ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर उनके सलवार-सूट लुक्स काफी क्लासी होते हैं। उनके पास लाइट से लेकर ब्राइट और वाइब्रेंट हर तरह के शेड्स मिल जाएंगे।

ऐसे में होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। यदि आप भी करिश्मा के सूट लुक्स को लाइक करती हैं तो आज हम आपको उनके कुछ डिफरेंट कलर और स्टाइल वाले सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप होली पार्टी में स्टाइल करके ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं। आप नीचे दिखाए जा रहे इन सूट लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ऑर्गेंजा अनारकली सूट

karisma kapoor ethnic

वैसे तो होली पर आप किसी भी कलर के कपड़े पहन सकती हैं, लेकिंन अधिकतर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आप करिश्मा कपूर के जैसे व्हाइट ऑर्गेंजा फैब्रिक वाले अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसे सूट पहनने में खूबसूरत लुक देने के साथ कम्फर्टेबल रहते हैं। इनके संग आप हेयर स्टाइल को ओपन करें और मैचिंग व्हाइट गोल्डन जूती कैरी करें। इस तरह के सूट ऑनलाइन 1200 से 1800 की कीमत में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:ऑफिस इवेंट के लिए बेस्ट हैं करिश्मा कपूर की साड़ियां और एक्सेसरीज, आप भी लें इंस्पिरेशन

शरारा सिल्क सूट

karisma kapoor suit

होली पर यदि आप डिफरेंट लुक में दिखना चाहती हैं, तो उसके लिए करिश्मा कपूर के जैसा पिंक सिल्क शरारा सूट बेस्ट चॉइस है। ऐसे सूट आपके लुक को एलिगेंट टच देंगे। यह पहनने के बाद काफी रॉयल लुक देते हैं। इसके संग आप ब्रेड हेयर स्टाइल और फ्लेट गोल्डन फुटवियर कैरी करें। सूट पर लाइट थ्रेड वर्क से एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह के सूट ऑनलाइन आपको 1000 से 1600 की कीमत में मिलेंगे।

ए लाइन मिरर वर्क सूट

karisma kapoor movies

अभिनेत्री के जैसा ए लाइन मिरर वर्क सूट आपको गॉर्जियस लुक देगा। ऑफ व्हाइट कलर का यह सूट होली पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा। इसके संग आप फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल मिरर वर्क जूती पहनकर खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं। ऐसे सूट को पहनने के बाद पार्टी में आपका लुक सबसे जुदा नजर आएगा। यह सूट आपको ऑनलाइन 700 से 1500 की कीमत में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:करिश्मा कपूर की तरह आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत, देखें आउटफिट की तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/karisma kapoor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP