Jewellery Designs: बॉलीवुड में जो ट्रेंड करता है लड़कियां सबसे ज्यादा उसी को स्टाइल करना पसंद करती हैं चाहे कोई इवेंट हो या फिर खुद उनकी शादी वो चाहती हैं कि वो भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखे हर किसी की नजरें उसी पर टीकी रहे। ऐसे में आजकल सबसे ज्यादा शादी में दुल्हन पेस्टल कलर लहंगा पहनें नजर आती हैं। हाल ही में परिणिति चोपड़ा भी अपनी शादी में पेस्टल कलर लहंगे को वियर किया। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। लेकिन इस लुक में चार चांद लगाए उनकी ज्वेलरी ने जो इस लुक के साथ काफी सूट कर रही थी। आप भी अगर अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं तो पेस्टल कलर लहंगे के साथ यहां बताए गए ज्वेलरी डिजाइन को वियर कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
अगर आपके लहंगे का कलर लाइट पिंक कलर है तो आप इसके साथ स्टोन वर्क ग्रीन पर्ल वाले इस हैवी नेकलेस को वियर कर सकती हैं। पेस्टल कलर के साथ इस तरह के कलर की ज्वेलरी का फी अच्छी लगती है। इसमें आपको नेकलेस में ग्रीन पर्ल ड्रॉप लेयर में मिलेंगे। इयररिंग्स और मांग टीका गोल्डन और स्टोन वर्क में मिलेगा। इस तरह की ज्वेलरी आप बाजार से जाकर रेंट पर भी ले सकती हैं वरना आप चाहे तो इसे खरीद भी सकती हैं। ये सेट आपको खरीदने पर 5000 से 6000 रुपये के पड़ेंगे। वहीं रेंट पर लेने पर इसके लिए आपको 1000 से 1500 रुपये देने होंगे।
HZ Tips: इसके साथ किसी और कलर को स्टाइल न करें वरना लुक खराब हो सकता है।
अगर आप ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप गोल्डन और व्हाइट स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल (स्टाइलिश लुक के लिए ज्वेलरी) कर सकती हैं। इसमें आपको गले के नेकलेस से लेकर माथा पट्टी तक सेट डिजाइन और कलर में मिलेंगे। बस आपको अपने ब्लाउज की नेकलाइन के हिसाब से इसे खरीदना है कि आपको चोकर पहनना है या फिर हैवी नेकलेस। इस तरह के नेकलेस आप बाजार से रेंट पर खरीदें ये आपको 2000 से 3000 रुपये में मिलेंगे।
HZ Tips: इस तरह के नेकलेस के साथ मेकअप को ज्यादा बोल्ड न कराएं।
इसे भी पढ़ें: मॉर्डन ब्राइड लुक के लिए बेस्ट होंगे ये मिनिमल ज्वेलरी सेट
आपके लहंगे में अगर पेस्टल कलर के साथ ब्लू का टच दिया हुआ है तो ऐसे में ये नेकलेस सेट बेस्ट है। इसमें आपको (पर्ल नेकलेस डिजाइन) दोनों तरह के कलर एड हो जाएंगे। इसमें आपको पूरा नेकलेस गोल्डन और नीचे ड्रेस में ब्लू कलर मिलेगा जो इस नेकलेस को रॉयल लुक देगा। इस तरह के नेकलेस को भी आप अपनी शादी में वियर कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर यह आपको 2000 से 3000 रुपये में मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: जल्द होने वाली है शादी तो इन 5 ब्राइडल ज्वैलरी डिजाइन्स से लें इंस्पिरेशन
पेस्टल कलर लहंगे के साथ आप इस तरह के ज्वेलरी डिजाइन को वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।