कुर्ती कई सारे मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है लेकिन अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप इन स्लिट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली स्लिट कुर्ती दिखा रहे हैं जिन्हें आप जन्माष्टमी के मौके पर पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप इस खास मौके पर जहां घर में पहन सकती हैं तो वहीं ऑफिस में भी आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
फॉयल प्रिंट कुर्ती
इस तरह की फॉयल प्रिंट कुर्ती आप जन्माष्टमी के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह स्लिट कुर्ती रेयान फैब्रिक में है और ये साइड स्लिट कुर्ती है। इस कुर्ती में पोल्का डॉट डिजाइन बना हुआ है जो आपको ब्यूटीफुल लुक देंगे। इस तरह की स्लिट कुर्ती आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको ये फॉयल प्रिंट कुर्ती 700 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन में भी मिल जाएंगी।
इस कुर्ती को आप जींस और ज्वेलरी में आप झुमके वियर कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप इस कुर्ती के साथ मोजरी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
वी-नेक स्ट्रेट स्लिट कुर्ती
अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं और डार्क कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह स्लिट कुर्ती रेयान फैब्रिक में है और इस तरह की कुर्ती के बॉर्डर के वर्क किया हुआ है साथ वी-नेक डिजाइन में आती हैं। इस तरह की कुर्ती आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये कुर्ती 800 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।
इस कुर्ती को व्हाइट जींस या फिर पेंट स्टाइल वाली सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस कुर्ती के साथ आप सिंपल ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती
फ्लोरल प्रिंट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और इस तरह के आउफिट महिलाएं काफी पसंद करती हैं। वहीं फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती स्लिट कुर्ती भी जन्माष्टमी पर पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1000 से कम कीमत में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती पेंट स्टाइल वाली व्हाइट सलवार या जींस के साथ के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस कुर्ती के साथ चेन टाइप नेकलेस वियर कर सकती हैं।
अगर आपको कुर्ती लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:myntra, treevesto,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों