देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और देशे के बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की सगाई, खबरों के मुताबिक 30 जून को होने वाली है। इस फंक्शन की तैयारियां जोर शोर से अंबानी परिवार में शुरू हो चुकी हैं। आकाश और श्लोका की सगाई के फंक्शन से पहले अंबानी परिवार ने 27 जून की शाम मेहंदी का फंक्शन ऑर्गेनाइज किया। इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें ईशा अंबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। यह पार्टी मुकेश अंबानी के आलीशान घर आंटीला में ही आयोजित की गई थी।
Read More: 30 जून को होगी आकाश अंबानी-श्लोका की सगाई, डिजिटल कार्ड हो रहा वायरल
श्लोका की महंदी
ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब इंगेजमेंट से पहले मेहंदी का फंक्शन इतना धूमधाम से मनाया गया हो मगर श्लोका और आकाश की वेडिंग को स्पेशल बनाने के लिए अंबानी परिवार हर वो काम कर रहा है जो आज तक नहीं हुआ है। वैसे आपको बता दें कि अपनी मेहंदी के फंक्शन में श्लोका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। ईशा अंबानी द्वारा डाली गई तस्वीरों में एक तस्वीर और वीडियो श्लोका का भी है। श्लोका ने अपनी मेहंदी के फंक्शन में फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ डार्क नेवी ब्लू कलर का लहंगा पहना है। लहंगे का ब्लाउज स्लीवलेस है और पूरे लहंगे में मल्टी कलर थ्रेड से एम्ब्रॉयडरी की गई है। मिनिमल मेकअप और पिंक लिपस्टिक में श्लोका बेहद सुंदर दिख रही थीं। ईशा ने अपनी होने वाली भाभी श्लोका का एक वीडियो भी अपडेट किया है इस वीडियो में श्लोका हाथों में मेहंदी लगाएं ‘रॉक एंड रोल’ डांस कर रही हैं। श्लोका ने अपने इस फंक्शन में फूलों वाली ज्वैलरी भी पहन रखी है।
तस्वीरों में ईशा अंबानी ने पिंक और ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। ड्रेस पर चुन्नी प्रिंट और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है। ईशा का मेकअप आर्टिस्ट वरदान नायक ने किया है। भाई के प्री इंगेजमेंट मेहंदी का फंक्शन में ईशा बेहद सिंपल और सोवर दिख रही हैं। ईशा का मिनिमल मेकअप उनको परफेक्ट मेहंदी पार्टी लुक दे रहा है।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को होगी। इन दोनों की सगाई का डिजिटल कार्ड पहले ही बनवा लिया गया था। कार्ड के अनुसार यह सगाई मुंबई में होगी। मुंबई के 39, अल्टामाउंट रोड पर बने एंटीलिया को सगाई के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि यह मुकेश अंबानी का घर है। कार्ड के बैकग्राउंड में फिल्म काइपोचे का गाना बज रहा है। कार्ड की शुरुआत में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरें आती हैं और SA (श्लोका-आकाश) का लोगो आता है फिर इसमें सभी के परिवार के सदस्यों के नाम दिए जाते हैं। अंत में तारीख और समय के बारे में सूचित किया गया है।
श्लोका और आकाश की प्री इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, करण जौहर और किरन राव को भी देखा गया। फिलहाल केवल प्रियंका ने ही अपने इंस्टाग्राम पर श्लोका और आकाश के मेहंदी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं और उसमें दोनों को बधाई देते हुए लिखा है ‘मेहंदी है रचने वाली’।
#shlokamehta ki mehndi. @shloka11 #akashambani #ishaambani #ambanifamily
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।