मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी दुल्हन बनने वाली हैं। ईशा अंबानी ने अपने होने वाले पति आनंद पीरामल और परिवार के साथ मुम्बई के सिद्दिविनायक मंदिर और इस्कॉन मंदिर में माथा टेका। इस खास मौके पर ईशा अंबानी ने फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइनर पिंक कलर का सूट पहन रखा था। जबकि अंबानी परिवार के दामाद आनंद पीरामल ने सफेद रंग की शर्ट के साथ जॉगर्स पैंट पहन रखी थी।
Image Courtesy: Yogen Shah
कुछ ही वक्त पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता ने सगाई हुई थी। अंबानी परिवार में शगुन वाली खुशियों का दौर शुरु हो चुका है। नीता अंबानी अपनी बेटी को बिदा करेंगी और अपने घर में बेटी लेकर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनो जुड़वा भाई-बहन ईशा और आकाश की शादी दिसंबर के महीने में ही होगी।
Image Courtesy: Yogen Shah
आनंद पीरामल और ईशा अंबानी एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। दोनों की फैमिली पिछले 40 सालों से दोस्ती के बंधन में हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी पीरामल फैमिली के साथ अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया है। अजय पीरामल का रियल एस्टेट का बिज़नेस है जिसे अब उनका बेटा आनंद पीरामल भी संभालता है। इसके अलावा भी अंबानी परिवार का होने वाला दामाद कई बिज़नेस करता है।
Image Courtesy: Yogen Shah
अंबानी परिवार अपनी बेटी ईशा और पीरामल फैमिली और आनंद पीरामल के साथ मुम्बई से सिद्दिविनायक मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। दोनों परिवारों ने यहां पर अपने बच्चों के आने वाले जीवन के लिए मंगल कामना की। अंबानी परिवार की सिद्धिविनायक मंदिर में बहुत आस्था है। कोई भी शुभ काम करने से पहले और करने के बाद ये अपने परिवार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने जरुर जाते हैं।
Image Courtesy: Yogen Shah
इस्कॉन टेम्पल में जब ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो इनके गले में फूलों की माला पहनाकर इन्हें भगवान का आशीर्वाद दिलाया गया। ईशा के अलावा उनकी मम्मी नीता अंबानी के गले में भी फूलों की माला थी जो उन्हें भगवान के आशीर्वाद के रुप में पहनायी गई थी। नीता अंबानी ने अपनी आईपीएल टीम की मुम्बई इंडियन्स की जर्सी और जींस पैंट पहन थी तो मुकेश अंबानी ट्रेडिशनल इंडियन कुर्ते पजामा में ही नज़र आए। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपने पापा की तरह ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में ही दिखे।
Image Courtesy: Yogen Shah
अंबानी परिवार अब अपने दोनों बच्चों की शादी की तैयारी में जुड़ गया है। दिसंबर आने में ज्यादा समय नही हैं देश की सबसे बड़ी बिज़नेस फैमिली में एक साथ दो शादियां हो रही हैं ऐसे में दोगुनी तैयारी भी होनी है। अब दोनों परिवार शादी के लिए कौन सा वेन्यू पसंतद करते हैं। शादी में क्या होगा क्या ईशा अपने फेवरेट डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइनर आउटफिट ही पहनेंगी ये देखने के लिए काउंटडाउन अभी से शुरु हो गया है।
Image Courtesy: HerZindagi
ईशा अंबानी की शादी का रिश्ता पक्का होने के बाद जब वो मंदिर में माथा टेकने पहुंची तब उन्होंने ट्रेडिशनल सूट पहन रखा था जब कई बार अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर उनका ग्लैमरस अवतार भी नज़र आ चुका है।
Image Courtesy: HerZindagi
ईशा अंबानी ने साल 2017 में मेट गाला व्हाइट एंड ब्लू कार्पेट पर ये खूबसूरत गाउन पहनकर वॉक किया था। इंटरनेशनल फैशन ब्रेंड डिओर का ये डिज़ाइनर गाउन पहना था इस गाउन के साथ उन्होंने कार्ड इन्सपायर क्लच हाथ ले रखा था। कानों में चंकी ईयररिंग, लाइट मेकअप और मैसी हेयरस्टाइल में ईशा अंबानी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी।
Image Courtesy: HerZindagi
रिलायंस ग्रुप के इवेंट पर भी रेड कार्पेट पर करन जौहर के साथ ईशा अंबानी रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नज़र आ चुकी हैं। ईशा अंबानी का लुक हमेशा से ही इवेंट के हिसाब से उनकी मम्मी की तरह ही परफेक्ट होता है।
Image Courtesy: HerZindagi
ईशा अंबानी अकसर इवेंट्स पर अपनी मम्मी नीता अंबानी के साथ भी नज़र आती हैं। ये देखिये मम्मी नीता अंबानी ने सूट पहन रखा है जबरि उनकी बेटी शॉर्ट ड्रेस में और भी खूबसूरत दिख रही हैं
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों