Huma Qureshi Blazer Designs: आज ही अपने वार्डरोब में शामिल करें हुमा कुरैशी जैसे स्मार्ट ब्लेजर, एथनिक और वेस्टर्न दोनों के संग देंगे गजब लुक

Huma Qureshi Blazer Designs: हम लोग ज्यादातर बॉलीवुड हसीनाओं के लुक से इंस्पायर होकर अपना लुक अपडेट करते हैं। इन एक्ट्रेसेस के लुक्स स्टाइलिश होने के साथ अट्रैक्टिव भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड डीवा हुमा कुरैशी के कुछ स्मार्ट ब्लेजर डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप इस विंटर सीजन एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट संग स्टाइल कर सकती हैं।
winter special blazer designs

Huma Qureshi Blazer Designs: हुमा कुरैशी बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता हैं। अभिनेत्री फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न हुमा का हर लुक क्लासी होता है। उनके ऑउटफिट को यंग गर्ल्स खूब रिक्रिएट करती हैं। एक्ट्रेस के हर ऑउटफिट को स्टाइल करने का तरीका अलग होता है।

हम बॉलीवुड डीवा के जैसे महंगे आउटफिट को तो नहीं खरीद सकते हैं, लेकिन उनके लुक्स से आइडिया लेकर उनको स्टाइल जरूर कर सकते हैं। आज हम आपको हुमा कुरैशी के स्टाइलिश ब्लेजर डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप इस विंटर सीजन एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट संग पेयर कर सकती हैं। ऐसे में आप नीचे दिखाए गए इन ब्लेजर लुक्स से जरूर आइडिया लें।

प्रिंटेड ब्लेजर

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

आप इस विंटर सीजन अपनी किसी भी कलर की पेंट और क्रॉप टॉप के साथ इस तरह का प्रिंटेड ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। इसमें आप स्मार्ट नजर आएंगी। इसके साथ ब्लैक पेंट और क्रॉप टॉप बेस्ट रहेगा। ओपन हेयर इस लुक पर खूब जचेंगे। वहीं आप न्यूड लिपस्टिक और ब्लश से खुद को प्रिटी लुक दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Huma Qureshi Looks: हुमा कुरैशी की तरह दिखना है देसी, तो इनके लुक्स को करें रीक्रिएट

डबल शेड डेनिम ब्लेजर

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

विंटर सीजन में डेनिम फैब्रिक काफी ट्रेंड में रहता है। इसको आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के अटायर संग स्टाइल कर सकती हैं। जींस के अलावा यह सूट के साथ ही फैबुलस लुक देते हैं। यदि आप किसी ऑफिस पार्टी में शामिल होने जा रही हैं, तो हुमा के जैसा डबल शेड डेनिम ब्लेजर बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा ब्लेजर आपको इन दिनों आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगा।

प्लेन लांग ब्लेजर

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

यदि आप खुद को डिसेंट लुक देने का सोच रही हैं, तो अभिनेत्री के जैसा प्लेन ब्लेजर ट्राई कर सकती हैं। इसको आप अपनी किसी भी इंडियन या वेस्टर्न मैचिंग ड्रेस या उसके कंट्रास्ट कलर का पेयर कर सकती हैं। मार्केट में ऐसे प्लेन ब्लेजर में आपको कई तरह के शानदार कलर की चॉइस मिल जाएगी। ये 1000 से 5000 की रेंज में उपलब्ध हैं। इन ब्लेजर को आप साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इन टिप्स को अपनाकर स्टाइल करें फ्लोरल ब्लेजर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

चेक प्रिंट ब्लेजर

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

ऑफिशियल इवेंट्स के लिए हुमा के जैसे चेक प्रिंट ब्लेजर डिसेंट लुक देते हैं। इनको आप व्हाइट कलर की पेंट और शर्ट या टॉप के संग कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लेजर ऑफिस पार्टी से लेकर इवेंट्स हर जगह ग्लैमरस लुक देते हैं। आप भी इस लुक को एक बार जरूर कॉपी करें।

आपको एक्ट्रेस का कौन सा ब्लेजर पसंद आया इसके बारे में अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP