Independence Day 2023: अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें व्हाइट कुर्ती को स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब

White Kurti Styling Tips for Independence Day: व्हाइट कलर की कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने बॉडी टाइप को समझना जरूरी होता है और इसे स्टाइल करने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए।

how to style white kurti on independence day in hindi

कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है और इसके कई डिजाइन भी आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और इस दिन अक्सर हम व्हाइट कलर की कुर्ती को पहनना पसंद करते हैं। इसे स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, जो आपको एक दूसरे से काफी अलग लुक देने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाइट कुर्ती के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस और बताएंगे कि आप किस तरह से इसे अलग-अलग स्टाइल कर सकती हैं और अपने सिंपल से लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।

स्लिट कट कुर्ती (Slit Cut Kurti)

slit cut white kurti

कुर्ती क्र लिए इंडो-वेस्टर्न डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह का स्टाइलिश स्लिट कट कुर्ती डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद कर सकता है। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 300 रुपये से लेकर 500 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip : इस तरह की कुर्ती के साथ आप रिप्ड जीन्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ट्राइकलर के इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :श्वेता तिवारी के इन स्टाइलिश ब्लाउज को आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

पेप्लम कुर्ती (Peplum Kurti)

peplum white kurti

आजकल पेप्लम कुर्ती का चलन काफी बढ़ गया है। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 200 रुपये से लेकर 700 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती को आप अपनी लेंथ के हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

HZ Tip : इस कुर्ती को आप वेस्टर्न लुक देने के लिए जीन्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इसके साथ आपको मैचिंग डिजाइन वाला शरारा भी आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

प्लेन कुर्ती सेट (Plain Kurti)

plain white kurti

प्लेन कुर्ती सेट आजकल काफी चलन में नजर आ रहा है। इसमें आप कुर्ती के लिए स्लीवलेस डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का प्लेन लुक आपको मार्केट में लगभग 1000 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के लुक के साथ आप ट्राइकलर दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।

HZ Tip : लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल को चुनें। साथ ही सिल्वर ज्वेलरी को कैरी कर लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

अगर आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या व्हाइट कुर्ती के साथ नियॉन रंग पहना जा सकता है?

    हां, नियॉन रंग बहुत स्टैंडआउट करता है और फुल नियॉन की तुलना में व्हाइट कुर्ती के साथ उसे पेयर किया जाए, तो बहुत सटल लगेगा।
  • व्हाइट कुर्ती के साथ स्पोर्ट्स शूज स्टाइल किए जा सकते हैं?

    हां, पर आप कोशिश करें कि या तो आप उनके साथ जीन्स पहनें या फिर नीचे कोई लूज फिट का पैंट।