herzindagi
how to style white kurti in hindi

सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

व्हाइट कुर्ती को कई तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। बता दें कि व्हाइट कुर्ती लगभग हर तरह की स्टाइलिंग के साथ आपको काफी खूबसूरत लुक ही देने में मदद करती है।
Editorial
Updated:- 2023-07-06, 04:00 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन अपने वार्डरोब में तरह-तरह के बदलाव करते रहते हैं। बदलते दौर में आजकल इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न के अलावा इंडियन लुक को भी काफी तरह से कस्टमाइज किया जा रहा है, लेकिन इन सब में आज भी व्हाइट कुर्ती का चलन ट्रेंड में नजर आ ही जाता है।

व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, जो आपको एक दूसरे से काफी अलग लुक देने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कि एक व्हाइट कुर्ती को आप किस तरह से अलग-अलग स्टाइल कर सकती हैं और अपने सिंपल से लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।

दुपट्टे के लिए 

dupatta with white kurti

इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर ब्रांड हाउस ऑफ़ चिकनकारी द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस लुक में चिकनकारी कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो के साथ कलरफुल दुपट्टे को स्टाइल किया गया है। बता दें कि इसके लिए इस लुक में सिल्क फैब्रिक से बने दुपट्टे को स्टाइल किया गया है, लेकिन आप इसके लिए मल्टी-कलर दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन कलर की झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो बोल्ड कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : श्वेता तिवारी के इन स्टाइलिश ब्लाउज को आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

ऑल व्हाइट लुक 

all white look

अगर आप सिंपल कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं तो कुर्ती के डिजाइन से मिलता-जुलता ही प्लाजो या प्जामी पहन सकती हैं। इसमें आपको सिंपल से लेकर चिकनकारी या थ्रेड वर्क में भी काफी वैरायटी देखने को आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप हैवी डिजाइन की स्टेटमेंट ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं या चाहे तो बोल्ड कोहल आई मेकअप लुक को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : प्रिंटेड साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

लेस वर्क डिजाइन 

lace work kurti

वहीं अगर आप चिकनकारी और बाकी प्लेन डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरीके की चौड़ी लेस वर्क डिजाइन को कुर्ती में करवा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ आप चूड़ीदार प्जामी को स्टाइल कर सकती हैं।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

 

अगर आपको व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।