easy top styling tips

केवल कुर्ती ही नहीं प्लाजो के साथ अच्छे लगते हैं ये टॉप

अगर आप सिंपल प्लाजो में अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती है तो इन ट्रेंडी टॉप को करें ट्राई।
Editorial
Updated:- 2022-05-25, 19:04 IST

समर सीजन के दौरान महिलाएं ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जिसमें वह कंफर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखे। इस कारण से इस दौरान महिलाएं जींस की बजाय प्लाजो पहनती हैं। प्लाजो एक ऐसा आउटफिट है, जो लाइट वेट होते हैं। साथ ही इसे वियर करना भी आसान होता है। आजकल प्लाजो काफी ट्रेंड में भी है। हर महिला के वॉर्डरोब में आपको प्लाजो जरूर मिलेगा।

लेकिन अक्सर महिलाएं प्लाजो के साथ केवल कुर्ती ही पहनती हैं। जिससे उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है। अगर आप प्लाजो के साथ कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आपको इसके साथ टॉप पहनने चाहिए। लेकिन अब आप यह सोच रही होंगी कि रोज-रोज केवल टॉप ही कैसे पहनें? मार्केट में आपको तरह-तरह के टॉप मिल जाएंगे। इसलिए आप रोजाना अपने ऑफिस में एक नए लुक के साथ जाएंगी। यकीन मानिए प्लाजो के साथ टॉप के इस फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करेगा। यही नहीं आप शादी में भी टॉप और प्लाजो पहन सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं प्लाजो के साथ किस तरह के टॉप कैरी किए जा सकते हैं।

प्रिंटेड क्रॉप टॉप

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

बाजार में आपको तरह-तरह के टॉप मिल जाएंगे। लेकिन क्रॉप टॉप का फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आप बोरिंग कुर्ते की जगह प्लाजो के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। लेकिन कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। इस तरह का आउटफिट कैजुअल लुक के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। आप फ्लोरल प्रिंट वाले टॉप भी पहन सकती हैं। इस तरह के टॉप देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

टिप्स: जिन लड़कियों की हाइट छोटी होती है उन्हें प्लाजो के साथ हील कैरी करनी चाहिए। इससे वह लंबी नजर आएंगी। लाइट मेकअप करें। इससे आपका लुक निखर कर आएगा।

पफ स्लीव टॉप

puff sleeves top

पफ स्लीव्स वाले टॉप लुक को पूरी तरह से बदल देते हैं। इसलिए आप प्लाजो के साथ पफ स्लीव्स वाला टॉप वियर कर सकती हैं। ज्यादातर महिलाएं व्हाइट टॉप पहनना पसंद करती हैं। लेकिन फिर सवाल आता है कि इसके साथ क्या पहना जाए जिसमें आपका लुक एलिगेंट लगे। ऐसे में आपको प्लाजो पहनना चाहिए। अपने लुक को मॉडर्न टच देने के लिए दिव्या अग्रवाल के इस टॉप से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। व्हाइट ब्लू कलर के इस कॉम्बिनेशन के साथ पफ स्लीव्स टॉप में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

टिप्स: व्हाइट प्लाजो और ब्लू टॉप के साथ लाइट मेकअप करें। वेवी हेयर और स्टेटमेंट ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट करें।

स्पेगेटी क्रॉप टॉप

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

लड़कियों को अक्सर पिंक कलर पसंद होता है। इसलिए उनके वार्डरोब में टॉप से लेकर सूट तक में पिंक कलर मिल जाएगा। खासतौर पर पिंक स्पेगेटी क्रॉप टॉप बेहद क्लासी लुक देते हैं। आजकल यह टॉप फैशन ट्रेंड में भी है। इसलिए प्लाजो के साथ आप इस तरह का टॉप कैरी कर सकती हैं। अगर आपको पार्टी लुक चाहिए तो हैवी ऑक्साइड नेकलेस पहनें।

टिप्स: आप ब्लैक और व्हाइट दोनों कलर के प्लाजो के साथ इसे वियर कर सकती हैं। टॉप नॉट बांधे।

इसे भी पढ़ें:ब्लैक प्लाजो को इन चीजों के साथ पहनें, मिलेगा स्टाइलिश लुक

टी शर्ट पहनें

View this post on Instagram

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)

जींस के साथ टी शर्ट पहनना अब पुराना फैशन हो गया है। इसलिए इस बार प्लाजो के साथ इसे ट्राई करें। इससे आपको डिफरेंट लुक मिलेगा। डे आउटिंग के लिए इस तरह का आउटफिट न केवल कंफर्टेबल है बल्कि आप इसे आसानी से कैरी भी कर सकती हैं। (प्लाजो सूट के लिए बेस्ट फुटवियर)

इसे भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित के इन लुक्‍स को देखें और सीखें प्‍लाजो को स्‍टाइल करना

हैवीएंब्रॉयडरी टॉप

View this post on Instagram

A post shared by Daisy (@shahdaisy)

अगर आप शादी में जा रही हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप प्लाजो टॉप पहन सकती हैं। लेकिन सिंपल प्लाजो ते साथ हैवी एंबॉयड्ररी वाला टॉप पहने। इससे आपके लुक में मॉर्डन के साथ-साथ एथनिक टच मिलेगा।

टिप्स: हैवी ईयरिंग्स,स्मोकी आई से अपने लुक में चार चांद लगाएं।


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।