पार्टी में पहन रही हैं हाई नेक, तो इन हैक्स की मदद से लुक को बनाएं स्टाइलिश

पार्टी में अगर आप हाई नेक वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो इसे भी आप स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

High neck style tips

पार्टी करना हर किसी को पसंद होता है, कोई अपनी शादी की पार्टी देता है, तो कोई अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट करता है। किसी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाना अच्छा लगता है। इन सभी पार्टी में जाने के लिए हम हमेशा अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को वियर करते हैं ताकि जब फोटो क्लिक हो तो लुक एक जैसा न लगे। लेकिन अगर सर्दियों में पार्टी हो तो ऐसे में हमे आउटफिट वियर करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, ताकि लुक भी स्टाइलिश लगे और जब हम कुछ वियर करें तो ठंड भी कम लगे। ऐसे में आप हाईनेक को स्टाइल कर सकती हैं, और इसको स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके लिए आपको इस आर्टिकल में टिप्स की जानकारी मिलेगी।

ज्वेलरी करें स्टाइल

jewellery style with highneck

अगर आप हाईनेक वियर करने जा रही हैं तो इसके साथ आप ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इसके लिए चेन नेकलेस, हूप्स इयररिंग्स और ब्रेसलेट को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आप जिस कलर की हाई नेक वियर कर रही हैं उसके कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी को खरीदें इसके बाद इसे वियर करें। आप चाहे तो फंकी ज्वेलरी भी इसके साथ वियर कर सकती हैं, ये काफी अच्छी और स्टाइलिश लगती हैं। मार्केट में भी ये आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाती है।

हेयर स्टाइल करें क्रिएट

Hairstyle looks

अगर आपका लुक सिंपल लग रहा है तो आप पार्टी के लिए अच्छा हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए (साड़ी फैशन) आप ब्रेड हेयर स्टाइल या फिर कर्ल हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। इसमें आप चाहे तो हेयर एक्सेसरीज को भी एड कर सकती हैं। वरना सिंपल बालों को कर्ल करके पोनी भी क्रिएट कर सकती हैं, वो लुक भी काफी सुंदर दिखता है।

इसे भी पढ़ें: Pakistani Style Suit: सना जावेद के पाकिस्तानी स्टाइल सूट कलेक्शन को देख आप भी हो जाएंगी फिदा, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

मेकअप लुक क्रिएट

Makeup look create

अगर आपको मेकअप करना काफी पसंद है तो इसके लिए आप स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका (साड़ी लुक्स) पार्टी लुक परफेक्ट लगेगा। इसके लिए आपको हाई नेक के कलर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट करके कलर को चूज करना है इसके बाद इसे आंखों पर लगाकर स्मज करना है फिर इसके ऊपर शिमर लगाएं। इस तरीके से आपका लुक परफेक्ट बनेगा।

इसे भी पढ़ें: Neckline Designs: थुलथुली पीठ के लिए बेस्‍ट रहेंगी ये नेकलाइन डिजाइंस

इस तरीके से आप पार्टी में हाई नेक वियर कर सकती हैं और स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP