आजकल के जमाने में पतला दिखना हर महिला का ख्वाब है। जिसके लिए वह काफी मेहनत करती हैं। लेकिन कई बार यह मेहनत रंग नहीं लाती है। जिसकी वजह से वह अपनी पसंद अनुसार कपड़े नहीं पहन पाती हैं। ज्यादातर महिलाओं को लहंगा पहनना पसंद होता है। लेकिन अक्सर उन्हें यह परेशानी आती है कि वह लहंगे में मोटी दिखती हैं। इसकी वजह से वह कई बार कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करती हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनका ध्यान रख आप लहंगे में पतली नजर आ सकती हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
फैब्रिक से हमारे लुक और बॉडी पर बेहद फर्क पड़ता है। खासतौर पर अगर आप लहंगे में पतला दिखना चाहती हैं तो आपको फैब्रिक का बेहद ध्यान रखना चाहिए। जॉर्जेट, सैटिन और क्रेप्स जैसे कपड़े में लुक स्लिम नजर आता है। वहीं टिश्यू, ऑर्गेंजा, नेट आदि से बने लहंगे में आप मोटी नजर आ सकती हैं।
पतला दिखने के लिए आपको रंग का चुनाव भी बेहद सोच समझकर करना चाहिए। रंग हमारे लुक को प्रभावित करते हैं। आपको डार्क कलर का लहंगा पहनना चाहिए। क्योंकि डार्क कलर इल्यूजन क्रिएट करते हैं, जिससे आप स्लिम दिखेंगी। व्हाइट, स्काई ब्लू या येलो रंग का लहंगा न पहनें। इसकी बजाय ब्लैक, वाइन, मैरून, वेलवेट और डीप रेड कलर का लंहगा खरीदें।
लहंगे में स्लिम लुक के लिएपैटर्न और डिजाइन भी मायने रखता है। पतला दिखने के लिए आपको छोटे-छोटे प्रिंट और डिजाइन वाला लहंगा चुनना चाहिए। साथ ही अगर आप बेल्ट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला न चुनें। बॉर्डर के प्रिंट का भी ध्यान रखें। चौड़े बॉर्डर वाला लंहगा न पहनें। क्योंकि यह आपके शरीर को चौड़ा दिखा सकता है। जिससे लहंगे में आप हैवी लगेंगी।
हर किसी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है। जैसे पियर, एप्पल, ऑवरग्लास, रैक्टेंगुलर और राउंड आदि। ऑवरग्लास वाली महिलाओं पर किसी भी तरह के डिजाइन अच्छे लगते हैं। क्योंकि यह बॉडी टाइप परफेक्ट माना जाता है। वहीं रैक्टेंगुलरबॉडी टाइप की महिलाओं का सुडौल आकार नहीं होता है। ऐसे में उन्हें रेशम या नेट का लहंगा पहनना चाहिए। लहंगे के साथ प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहनें। (दुपट्टे को साड़ी स्टाइल में कैसे पहनें)
इसे भी पढ़ें:बिना हील पहने भी इन 5 टिप्स से साड़ी में लग सकती हैं पतली और लंबी
लहंगे में स्लिम लुक के लिए आपको लहंगा नाभि से नीचे पहनना चाहिए। दुपट्टे के पतले-पतले प्लीट्स बनाएं। गुजराती पल्ला और ब्रॉड प्लीट्स ड्रेपिंग स्टाइल न करें। इससे आप मोटी नजर आएंगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप केवल एक ही तरफ दुपट्टा न पहनें। (दुपट्टा ड्रेप करने के 10 तरीके)
इसे भी पढ़ें:फैशन के वो सुपर टिप्स जो आपको इंडियन आउटफिट में देंगे 'स्लिम लुक'!
हेयरस्टाइल और ज्लेवरी भी हमारे लुक पर असर डालती है। स्लिम लुक के लिए मिनिमल ज्वेलरी पहनें। चोकर कैरी न करें। इसके बजाय परफेक्ट स्लिम और ट्रिम लुक के लिए ईयररिंग्स और लॉन्ग नेकलाइन नेकलेस वियर करें।
वहीं हर हेयरस्टाइल हर फेस टाइप पर सूट नहीं करता है। राउंड शेप की महिलाओं पर बाउंसी या साइड फ्रिंज हेयरस्टाइल अच्छे लगते हैं। लंबे चेहरे वाली महिलाओं को साइड हेयरस्टाइल बनाना चाहिए। वहीं स्क्वायर फेस पर कर्ली बाल अच्छे लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram-designer__girlsdresses_ ,https://dressshop.in/
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।