herzindagi
tips to give perfect fitting to  suit

नहीं आती है सलवार-सूट की सही फिटिंग? ये हो सकते हैं कारण

किसी भी लुक को खास बनाने के लिए कपड़ों की सही फिटिंग आना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप फैब्रिक का खास ख्याल रखें।
Editorial
Updated:- 2024-05-06, 20:46 IST

सलवार-सूट को हर मौके के लिए कई तरह से स्टाइल किया जाता है। इसका डिजाइन भी ओकेजन के हिसाब से ही बनवाया जाता है। तेजी से बदलते दौर में आपको रेडीमेड सलवार-सूट की काफी बड़ी वेरायटी देखने को मिल जाएगी, लेकिन परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए हम सलवा-सूट को खुद सिलवाना पसंद करते हैं।

कई बार कुछ गलतियों के कारण सूट की सही फिटिंग नहीं आ पाती है और हमारा पूरा लुक बिगड़ जाता है। तो आइये आज हम बताने वाले हैं किन कारणों से सलवार-सूट में सही फिटिंग नहीं आ पाती है और कैसे इन्हें सुधारा जा सकता है।

गिरते कंधों को सही फिटिंग कैसे दें?

punjabi suit design

अक्सर सूट के कंधे गिरने लगते हैं, जिससे पूरे लुक की फिटिंग खराब नजर आने लगती है। इसका मुख्या कारण ज्यादा बड़े और चौड़े नेक डिजाइन भी हो सकता है। इस वजह से ब्रा स्ट्रैप भी बाहर नजर आने लगते हैं। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आप तिच बटन लगवा सकती हैं और ब्रा के स्ट्रैप में सूट को पिन अप कर सकती हैं। इसके अलावा आप सूट को सही फिटिंग और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बैक की नेकलाइन में डोरी भी लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : साड़ी के साथ ब्लाउज सिलवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक

सलवार-सूट के लिए फैब्रिक कैसे चुनें?

मार्केट में आपको अनेक तरह के कपड़ों की वेरायटी देखने को मिल जाएगी। अब आपको अपनी बॉडी शेप और जरूरत के अनुसार ही फैब्रिक को चुनना है। इसके लिए आप कॉटन ता सिल्क के कपड़े को चुन सकती हैं। ध्यान रहे कि आप खिंचाव वाले फैब्रिक को न चुनें। सिल्क में आप इस मौसम के हिसाब से सॉफ्ट क्रेप को चुन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लु

सलवार-सूट को सही फिटिंग कैसे दें?

punjabi style suit design

सूट को सही फिटिंग देने के लिए आप अंदर की तरफ इनर यानी सूट में अस्तर जरूर लगवाएं। ऐसा करने से आपके सूट के फैब्रिक को काफी सपोर्ट मिलेगा और कपड़ा लटक भी जाये तो भी सूट की फिटिंग टस से मस नहीं होने पाएगी। इसके अलावा अपने नाप के हिसाब से ही सूट को बनवाएं और अंदर की तरफ एक्स्ट्रा कपड़ा छोड़ दें। ऐसा करने से आप इसे बाद में भी एडजस्ट कर पाएंगी।

 

 

अगर आपको सलवार-सूट को सही फिटिंग देने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।