हमारे बाल खूबसूरत दिखे इसके लिए हम अलग-अलग तरीके के हेयर स्टाइल को ट्राई करते हैं। इसके लिए हम मशीन का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी वजह से बाल सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए फिर हमें महंगा ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। इस तरीके की समस्या सबसे ज्यादा आती है बालों को कर्ल करने में।
इसके लिए हम ज्यादातर कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसको ट्राई करके आप अपने बालों में अच्छे कर्ल क्रिएट कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।
स्क्रंची से बनाएं कर्ल
अगर आपको सिंपल तरीका ट्राई करना है तो इसके लिए आप स्क्रंची का इस्तेमाल करके भी अपने बालों में कर्ल हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरीके के हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों को हल्का गीला करना है। इसके बाद स्क्रंची के साथ बालों को रोल करना है और बॉबी पिन की मदद से सेट करना है। इसे आप 1 से 2 घंटे के लिए बालों में करके रखें। फिर बालों को खोले और स्प्रे कर लें। इस तरीके से आपके बाल कर्ल हो जाएंगे। साथ ही मशीन का इस्तेमाल भी आपको नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: जानें क्या है हेयर स्प्रे और फिनिशिंग स्प्रे के बीच अंतर
फ्रेंच ब्रेड कर्ल
फ्रेंच ब्रेड को करना काफी आसान होता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे करना पसंद करती हैं। अगर आप भी इसे पसंद करती हैं तो इसकी जगह पर आप बालों के छोटे-छोटे हिस्से इन ब्रेड को बनाएं और रातभर इन्हें बना रहने दें। जब अगली सुबह उठे तो इन्हें किसी भी इवेंट में जाने से पहले खोल लें और अगर आपके पास हेयर स्प्रे (हेयर स्प्रे करने के तरीके) है तो वो लगा लें। इस बात का ध्यान रखें की बालों को ज्यादा कंघी न करें। वरना सारे कर्ल खराब हो जाएंगे।
कपड़े की स्ट्रैप से करें कर्ल
कई सारी लड़कियां होती हैं जो स्ट्रैप वाले कपड़े पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपको भी ये पसंद है लेकिन खराब हो गए हैं तो ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर्ल (कर्ल बनाने के तरीके) करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए ड्रेस की स्ट्रैप को अलग करें। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्सों में इस रोल करें और पिन की मदद से सेट करें। इसे पूरी रात बालों में बंधा रहने दें। अगली सुबह उठे और बालों में से इन्हें हटा लें। इससे आपके बाल भी रोल हो जाएंगे और टॉप का भी सही इस्तेमाल हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स
इन आसान टिप्स को ट्राई करें और अपने बालों को कर्ल करें। इससे आपका हेयर स्टाइल कुछ ही घंटों में रेडी हो जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों