Collar Neck Kurti Design: जब भी हम कुछ स्टाइल करते हैं तो कपड़े का डिजाइन और कलर का खास ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है। कुर्ती को स्टाइल करना हर लड़की पसंद करती है। इसके लिए अलग-अलग डिजाइन को भी ट्राई करती है लेकिन खरीदती वही है जिसमें वो परफेक्ट लगे।ऐसे में अगर आप सिंपल कुर्ती को स्टाइल करके बोर हो गई हैं तो इसके लिए आप कॉलर नेक डिजाइन वाली कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। वैसे भी इस तरीके के कुर्ती डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप चाहे तो अपने टेलर से भी डिजाइन कर सकती हैं।
अंगरखा कॉलर कुर्ती (Angrakha Collar Neck Kurti Design)
अंगरखा कॉलर कुर्ती डिजाइन राजस्थानी के ट्रेडिशनल आउटफिट से लिया गया एक डिजाइन है। आजकल इस तरीके की कुर्ती आपको मार्केट में मिल जाएगी। आप चाहे तो इस कॉलर डिजाइन को अपने टेलर से कुर्ती के नेक पर बनवा सकती हैं। उसमें जो कॉलर होता है वो छोटा होता है और इसके दोनों हिस्से क्रॉस करते हैं। आप इसमें ऊपर की तरफ बटन होता है आप चाहे तो बिना बटन के भी इसे डिजाइन करा सकती हैं।
HZ Tips: इसके साथ आप इयररिंग्स और ओपन हेयर कर सकती हैं।
शर्ट कॉलर कुर्ती ( Shirt Collar Neck Kurti Design)
अगर आप क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं और सिंपल कुर्ती (सिंपल कुर्ती को दें हैवी लुक) के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप शर्ट कॉलर वाली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरीके की कुर्ती दिखने में काफी क्लासी लगती है और ऑफिस के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। कुर्ती का ये कॉलर डिजाइन आपको मार्केट में भी मिल जाएगा। साथ ही आप चाहे तो फेब्रिक खरीदकर भी इसे डिजाइन कराकर पहन सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन प्रिंटेड कुर्ती पर ज्यादा अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: एथनिक फैशन में मॉडर्न तड़का लगाएंगे ये कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन
HZ Tips: इस तरीके की कुर्ती को आप जींस के साथ भी वियर कर सकती हैं।
राउंड कॉलर कुर्ती (Round Collar Neck Kurti Design)
अगर आप सिंपल कुर्ती को कुछ यूनिक लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप राउंड कॉलर (कॉलर नेक कुर्ती डिजाइन) वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस तरीके के कॉलर लंबी गर्दन वाली महिलाओं पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो प्लेन वर्क वाली कुर्ती पर ये नेक डिजाइन बनवा सकती हैं वरना हैवी कुर्ती पर भी ये डिजाइन अच्छा लगता है। ऑफिस के लिए भी इस तरीके के कॉलर डिजाइन कुर्ती अच्छी लगती है।
HZ Tips: राउंड कॉलर कुर्ती के साथ आप नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं और बन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जींस के साथ ट्राई करें स्टाइलिश नेक डिजाइन की ये ट्रेंडी कुर्तियां
अगर आप कॉलर वाली कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जो भी कपड़े का फैब्रिक और प्रिंट सही हो, क्योंकि कई सारे प्रिंट ऐसे होते हैं जिनमें कॉलर डिजाइन अच्छा नहीं लगता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit- Myntra/ Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों